फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Pregnant woman and her husband beaten

Sultanpur News: गर्भवती व उसके पति को पीटा, पांच पर केस

Mon, 01 Jan 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 01 Jan 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman and her husband beaten
भदैंया (सुल्तानपुर)। शिवगढ़ कोतवाली क्षेत्र के भुआपुर गांंव में रविवार को रंजिश को लेकर विपक्षियों ने गर्भवती महिला व उसके पति को घर में घुसकर मारापीटा। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ शिवगढ़ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



शिवगढ़ कोतवाली क्षेत्र के भुआपुर गांव निवासी दीपिका वर्मा व मुन्नी निवासी गांव खानीपुर के बीच रंजिश चल रही है। रविवार सुबह दीपिका अपने घर पर बर्तन धो रही थी। घर के बाहर उसके पति अशोक वर्मा बैठे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि उसी समय पड़ोसी गांव खानीपुर की मुन्नी देवी अपने पांच साथियों के पास दीपिका के घर पहुंची। मुन्नी व उसके साथी उनके घर में जबरन घुस गए। इसका विरोध करने पर सभी लोगों ने गर्भवती दीपिका व उसके पति अशोक वर्मा को जमकर मारा पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट में दीपिका व अशोक घायल हो गए। घटना के बाद दीपिका ने शिवगढ़ थाने में तहरीर दी है। दीपिका की तहरीर पर शिवगढ़ कोतवाली में मुन्नी देवी, भारत लाल, राजेंद्र यादव निवासी खानीपुर व कोतवाली देहात थाने के बरुआ जगदीशपुर निवासी रामकुमार यादव समेत एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शिवगढ़ कोतवाल धरमवीर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed