फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Pre-board exams in the last week of December; syllabus must be completed by January 10

Sultanpur News: दिसंबर के आखिरी सप्ताह में प्री-बोर्ड, 10 जनवरी तक पूरा करना होगा कोर्स

Wed, 21 Oct 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 21 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Pre-board exams in the last week of December; syllabus must be completed by January 10
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं से पहले दिसंबर के अंतिम सप्ताह में प्री-बोर्ड परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसके लिए माध्यमिक विद्यालयों को 10 जनवरी तक कक्षा 10 और 12 का पाठ्यक्रम पूरा करना होगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद के शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार विद्यालयों को निर्धारित समयसीमा में पढ़ाई पूरी कराने और बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्री-बोर्ड परीक्षा से पहले पाठ्यक्रम पूरा कराने के साथ विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र हल करने का अभ्यास भी कराया जाएगा। शिक्षकों को कक्षा में पढ़ाई के साथ महत्वपूर्ण प्रश्नों, लिखित अभ्यास और पाठों के दोहराव पर ध्यान देना होगा। निर्धारित समय में पाठ्यक्रम पूरा कराने और विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के लिए तैयार करने की जिम्मेदारी विद्यालयों पर है।
विज्ञापन

सह जिला विद्यालय निरीक्षक जटा शंकर ने बताया कि प्री-बोर्ड परीक्षा से विद्यार्थियों को अपनी तैयारी की वास्तविक स्थिति समझने का अवसर मिलेगा। परीक्षा परिणामों से पता चलेगा कि किन विषयों और अध्यायों में विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। इसके आधार पर कमजोर विद्यार्थियों को चिह्नित कर विशेष कक्षाएं चलाई जाएंगी। साथ ही अतिरिक्त प्रश्न हल कराने और कठिन विषयों की दोबारा पढ़ाई कराने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा से पहले अपनी कमियां दूर कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है। विद्यालयों को शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार शिक्षण कार्य पूरा कराने के साथ दोहराव और प्रश्नपत्रों के अभ्यास पर भी जोर देना होगा। इससे विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।


25 जनवरी तक पूरा होगा नौवीं और 11वीं का पाठ्यक्रम

कक्षा नौ और 11 के विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम पूरा करने की समयसीमा 25 जनवरी निर्धारित की गई है। विद्यालयों को सभी कक्षाओं में तय समय के भीतर कोर्स पूरा कराना होगा, ताकि विद्यार्थियों को परीक्षा से पहले तैयारी और अभ्यास के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed