फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Pre-board examinations started in secondary schools

माध्यमिक विद्यालयों में प्री-बोर्ड परीक्षाएं शुरू

Wed, 09 Feb 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Pre-board examinations started in secondary schools
सुल्तानपुर। माध्यमिक विद्यालयों में प्री-बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन शुरू हो गया है। साथ ही कक्षा नौ व 11 की गृह परीक्षाएं भी आयोजित हो रही हैं। परीक्षा आयोजन के बाद प्राप्तांकों को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की वजह से लगभग माह भर माध्यमिक विद्यालय बंद रहे। इस वजह से शासन के अकादमिक कैलेंडर के मुताबिक गृह परीक्षाओं व प्री-बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन फरवरी के प्रथम सप्ताह में नहीं हो सका था। कोरोना की गति मंद होने के बाद सात फरवरी से कक्षा नौ से 12 तक की भौतिक कक्षाएं शुरू करने का निर्देश शासन ने दिया था।
विज्ञापन

स्कूल खुलने के बाद माध्यमिक विद्यालयों में वार्षिक गृह परीक्षाएं व प्री-बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। यूपी बोर्ड से जुड़े जिले के 331 माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ व 11 के लगभग 85 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। वहीं कक्षा 10 एवं 12 में 74,858 विद्यार्थी नामांकित हैं। कक्षा नौ व 11 के विद्यार्थियों की वार्षिक गृह परीक्षा व कक्षा 10 व 12 की प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन ज्यादातर माध्यमिक विद्यालयों में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्री-बोर्ड परीक्षा के प्राप्तांक तथा वार्षिक गृह परीक्षा के प्राप्तांकों को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर फरवरी के तृतीय सप्ताह तक अपलोड किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने बताया कि वार्षिक गृह परीक्षा व प्री-बोर्ड परीक्षा के आयोजन का निर्देश सभी माध्यमिक विद्यालयों को दिया गया है।

शासन के अकादमिक कैलेंडर के मुताबिक बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा का आयोजन फरवरी के चौथे सप्ताह में होना है। कोविड-19 संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद अब प्रयोगात्मक परीक्षाओं के आयोजन के लिए बोर्ड की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed