फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Prakash Parv of Guru Arjundev celebrated with devotion

Sultanpur News: श्रद्धापूर्वक मनाया गुरु अर्जुनदेव का प्रकाश पर्व

Wed, 01 May 2024 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 01 May 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Prakash Parv of Guru Arjundev celebrated with devotion
सुल्तानपुर। सिखों के पांचवें गुरु अर्जुनदेव का प्रकाश पर्व मंगलवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस दौरान श्रीगुरु सिंह सभा की ओर से गुरुद्वारे में शबद-कीर्तन का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा परिसर में लोगों ने लंगर भी छका।
विज्ञापन



गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा में सिख धर्म के पांचवें गुरु और शहीदों के सरताज गुरु अर्जुनदेव का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। माता परमजीत कौर की ओर से चल रहे अखंड साहिब पाठ का सुबह नौ बजे समापन हुआ। इसके बाद ज्ञानी नवजोत सिंह के जत्थे ने गुरुवाणी का कीर्तन किया। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मेनका गांधी ने गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर माथा टेककर आशीर्वाद लिया। गुरुद्वारा कमेटी की ओर से गुरचरण सिंह बग्गा ने सांसद को सरोपा व स्मृति चिह्न भेंट किया। सांसद मेनका गांधी ने कहा कि गुरु अर्जुनदेव सर्वधर्म समभाव के प्रखर पैरोकार होने के साथ ही आध्यात्मिक चिंतक एवं समाज सुधारक थे। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन




गुरुद्वारा के महासचिव सरदार सुदीप पाल ने गुरु अर्जुनदेव के जीवन के बारे में संगत को बताया। कहा कि गुरु अर्जुनदेव ने पवित्र तीर्थ स्थल हरमंदिर साहिब का निर्माण कराकर मुस्लिम फकीर साईं मियां मीर से नींव रखवा कर समाज को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य किया था। इसके बाद लंगर हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने लंगर छका। इस मौके पर महेंद्र पाल सिंह, सरदार परमजीत सिंह बग्गा, दलजीत सिंह, तेजेंदर सिंह, डॉ. रमाशंकर मिश्र, पूर्व प्राचार्य फौजदार त्रिपाठी, नगर प्रचारक विकास, नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल व आलोक आर्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed