{"_id":"67a7a642205b25b73d0ace04","slug":"practical-examinations-from-today-preparations-complete-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-126950-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: प्रयोगात्मक परीक्षाएं आज से, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: प्रयोगात्मक परीक्षाएं आज से, तैयारियां पूरी
Sun, 09 Feb 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं रविवार से शुरू होने जा रही हैं। इसके लिए जिलेभर में 189 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। नकलविहीन तरीके से परीक्षा कराने के लिए जिले को 15 सेक्टरों में बांटा गया है। परीक्षाएं वॉयस रिकार्डिंग युक्त सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएंगी।
प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए कॉलेजवार परीक्षकों की तैनाती ऑनलाइन तरीके से कर दी गई है। सभी कॉलेजों में विषयवार प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी। परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों के आईपी एड्रेस लेकर इन्हें जीआईसी में बने कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। इन केंद्रों की ऑनलाइन मॉनीटरिंग की जाएगी। इसके लिए भी टीम बनाई गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि सचल दस्ते भी केंद्रों पर जाकर परीक्षा के संचालन को परखेंगे। तैयारी पूरी की जा चुकी है।
200 मीटर परिधि में अपलोड करना होगा अंक
एडीआईओएस जटाशंकर यादव ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए इस बार परीक्षकों को उनकी आइडी व पासवर्ड जारी की गई है। परीक्षक स्वयं की आइडी से विद्यालय परिसर के 200 मीटर परिधि में एप के माध्यम से प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक व फोटो अपलोड करेंगे।
विज्ञापन
11 फरवरी से केंद्रों पर भेजी जाएंगी उत्तर पुस्तिकाएं
परीक्षा प्रभारी जीतेंद्र दुबे ने बताया कि स्ट्रांग रूम से 11 फरवरी को कादीपुर, 13 को सदर, 14 जयसिंहपुर और 15 फरवरी को बल्दीराय व लंभुआ तहसीलों के परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं भेजी जाएंगी। उत्तर पुस्तिकाएं स्ट्रांग रूम के डबल लॉक आलमारी में रखी जाएंगी। बोर्ड से हाईस्कूल के लिए 2110112 अ और 84045 ब कॉपियां मिली हैं। इंटर मीडिएट के लिए 190591 अ और 57180 ब कॉपियां आई हैं। इसके अलावा 127 बंडल ओएमआर शीट प्राप्त हो चुकी है।