फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   power supply

16 घंटे गुल रही दो लाख आबादी की बिजली

Sun, 29 May 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
power supply
बिजली आपूर्ति शुरू करने की लगा विद्युत कर्मी। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। शहर के साथ जिले के दूसरे इलाकों में शुक्रवार की रात तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश होने से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल गई। तेज हवा के कारण मोतिगरपुर क्षेत्र में बिजली के तारों पर पेड़ की डाल गिर जाने से आपूर्ति बाधित रही। इससे दो लाख की आबादी 16 घंटे तक परेशान रही। शनिवार को दोपहर तक मौसम सुहाना रहा। तेज धूप के चलते दोपहर बाद फिर गर्मी बढ़ गई।
विज्ञापन

जिले में कई दिन से हो रही भीषण गर्मी से परेशान लोगों को शुक्रवार की रात करीब नौ बजे हुई बारिश ने राहत दी। दूसरी तरह तेज हवा बिजली आपूर्ति में बाधा बनी। 33 केवी इनकमिंग लाइन पर पारसपट्टी गांव के पास बांस गिरने और हांसापुर के पास नीम की डाल गिरने से दियरा उपकेंद्र की आपूर्ति कादीपुर से ही बंद हो गई। इसके चलते दियरा उपकेंद्र के मोतिगरपुर, पहाड़पुर, बरौसा, दियरा और इंडोडच फीडर की आपूर्ति शुक्रवार की रात से शनिवार दोपहर 12 बजे तक बंद रही। इससे करीब दो लाख की आबादी रात भर अंधेरे में गुजरी।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह दियरा उपकेंद्र के जेई मनीष वर्मा के साथ लाइनमैन और संविदा कर्मियों ने इनकमिंग लाइन पर गिरी डालों को कटवाकर साफ किया। करीब 16 घंटे बाद शनिवार दोपहर बाद दो लाख आबादी को फिर बिजली मिल सकी। इसके साथ ही जिले के कई स्थानों पर तेज हवा के कारण पेड़ों की डाल टूटकर गिर गईं। बारिश होने के कारण शनिवार को दोपहर तक मौसम सुहाना रहा। दोपहर बाद तेज धूप होने से फिर गर्मी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
आज तापमान में होगी वृद्धि
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाने के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। हवा सामान्य गति से पछुआ/पुरवा चलेगी। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य रहा। मौसम में आर्द्रता (नमी) 75-43 फीसदी रही। उत्तरी-पुरवा हवा की गति 3.2 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed