{"_id":"6a5bc2d628e0c0f8c207cb62","slug":"power-supply-disrupted-in-rampur-and-kalyanpatti-for-two-days-district-jail-also-affected-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-160835-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: रामपुर और कल्याणपट्टी में दो दिन से बिजली ठप, जिला जेल भी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: रामपुर और कल्याणपट्टी में दो दिन से बिजली ठप, जिला जेल भी प्रभावित
Sat, 18 Jul 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
कर्मयोगी नगर में जिला कारागार के पास एचटी लाइन के पास ट्री-कटिंग करते बिजली कर्मी। स्रोत- विभाग
भदैंया। ब्लॉक की ग्राम पंचायत हनुमानगंज के रामपुर और खजुरी के कल्याणपट्टी गांव में बीते दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। जर्जर तारों और ट्रांसफार्मर के फ्यूज खराब होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है और उनका जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
कल्याणपट्टी गांव में शुक्रवार को ट्रांसफार्मर का फ्यूज खराब हो गया था। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को कई बार सूचना दी, पर दो दिन बाद भी समाधान नहीं हुआ। लोलेपुर उपकेंद्र के रामपुर हनुमानगंज में भी दो दिन से लाइन खराब है। जर्जर तारों से दस दिनों से एक ही फेस से बिजली मिल रही थी, जो शुक्रवार दोपहर से बंद हो गई। शनिवार को एचटी लाइन पर केबल बदलने से दिन भर आपूर्ति बाधित रही, जिसे जेई हिम्मत सिंह ने शाम सात बजे तक बहाल किया। पांडेपुर गौरा गांव के पास रामपुर को जाने वाली एचटी लाइन पर शनिवार सुबह पेड़ की डाल गिरने से तार टूट गए। जेई अमित कुमार ने बताया कि मरम्मत कार्य चल रहा है और देर शाम तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
जिला जेल में बिजली ठप
दूबेपुर। टीपीनगर उपकेंद्र के रानीगंज फीडर की एचटी लाइन के आसपास पेड़ों की कटाई-छंटाई की गई। इसके चलते शनिवार को जेल परिसर और कर्मयोगी नगर में तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। दोपहर करीब 12 बजे से आपूर्ति बंद की गई थी, जो दोपहर करीब तीन बजे बहाल हुई। अवर अभियंता प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि पेड़ों की संख्या अधिक होने से एक घंटा अतिरिक्त समय लगा। संवाद