{"_id":"64ca972b31f660dd1b093bfa","slug":"power-supply-disrupted-due-to-strong-wind-and-rain-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-1202-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: तेज हवा व बारिश से चरमराई विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: तेज हवा व बारिश से चरमराई विद्युत आपूर्ति
Wed, 02 Aug 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिले में बुधवार शाम तेज हवा व बारिश से शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। कई जगहों पर पेड़ गिरने से तार टूट गए। इससे लाखों की आबादी प्रभावित है। जगह-जगह हुए फॉल्ट को दुरुस्त करने के लिए बिजली कर्मी लगे हुए हैं।
मोतिगरपुर क्षेत्र के उपकेंद्र दियरा के 33/11 कादीपुर की लाइन बुधवार शाम ब्रेकडाउन हो गई। जेई अनिल यादव ने बताया कि आधे घंटे में मेनलाइन सही कर ली जाएगी। इसके बाद 11 हजार की लाइन चेक की जाएगी। मौके पर उपकेंद्र के पांचों फीडरों की आपूर्ति पूरी तरह ठप है। जेई के साथ विद्युतकर्मी फाॅल्ट ठीक करने में लगे हुए हैं।
अखंडनगर क्षेत्र के कादीपुर-अलीपुर उपकेंद्र के पौधनरामपुर दलित बस्ती से नौ पोल तेज हवा के चलते क्षतिग्रस्त हो गए। इससे आपूर्ति बाधित हो गई। कादीपुर कस्बे में बारिश के दौरान हुए फाल्ट से अंधेरा छाया हुआ है। सूरापुर क्षेत्र का उपकेंद्र तवक्कलपुर नगरा भी ब्रेकडाउन हो गया है। विद्युत आपूर्ति कब बहाल होगी, इसे बताने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
असरोगा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 50 से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप हो गई है। कुड़वार क्षेत्र में मंगलवार रात करीब दो बजे आपूर्ति ठप हो गई। इससे कुड़वार, भंडरा, सरैयामाफी, बहुबरा राजापुर फीडर से जुड़ी करीब 50 हजार आबादी के लोग बिजली व पानी के लिए बुधवार रात आठ बजे तक तरसते रहे।
उधर, शहर का डाकखाना उपकेंद्र भी तेज हवा व बारिश से ब्रेकडाउन रहा। एसडीओ विश्वजीत कुमार ने बताया कि बिजली कर्मी फॉल्ट ठीक कर रहे हैं। जल्द ही आपूर्ति बहाल हो जाएगी। यही हाल जयसिंहपुर फीडर और कूरेभार क्षेत्र के फरीदीपुर उपकेंद्र का है। इन दोनों जगहों पर विद्युत कर्मी फॉल्ट ठीक करने के काम में लगे हैं।