{"_id":"6aca7a94e87c374ddf0a9a87","slug":"power-out-for-four-hours-population-of-one-lakh-in-distress-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-166974-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: चार घंटे गुल रही बिजली, एक लाख की आबादी बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: चार घंटे गुल रही बिजली, एक लाख की आबादी बेहाल
Sat, 10 Oct 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में बिजली संकट से उपभोक्ताओं की परेशानी कम नहीं हो रही है। शनिवार को पयागीपुर पारेषण उपकेंद्र से आने वाली एचटी लाइन की मरम्मत के लिए कूरेभार बिजली उपकेंद्र की आपूर्ति चार घंटे बंद रही। जिससे करीब एक लाख की आबादी प्रभावित हुई।
दुर्गापूजा महोत्सव के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को एचटी लाइन के आसपास लटक रही पेड़ों की डालियों की कटाई कराई गई। पयागीपुर पारेषण उपकेंद्र से आने वाली लाइन पर कई जगह पेड़ और डालियां तारों के करीब थीं। इस समस्या को दूर करने के लिए सुबह 10:30 बजे शटडाउन लिया गया। मरम्मत और डालियों की कटाई के बाद दोपहर 2:30 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई। राम सहाय यादव, अनिल कुमार सिंह, रवींद्र कुमार सिंह सहित अन्य उपभोक्ताओं ने बताया कि उमस के बीच बिजली कटौती से काफी परेशानी उठानी पड़ी। अवर अभियंता रवींद्र तिवारी ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर लाइन का रखरखाव कराया गया है।
एक सप्ताह से तीन गांवों में बिजली संकट
सूरापुर। तेज हवा और बारिश के दौरान बीते सोमवार को धर्मनपुर, खालिसपुर और नागनाथपुर में बिजली के खंभे गिर गए थे। इससे तीनों गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। एक सप्ताह बीतने के बाद भी खंभे नहीं लगाए जा सके हैं। ग्रामीणों राहुल पांडेय, रमन, इंद्रजीत वर्मा, कल्लू पांडेय, सोनू यादव, भुवाल पांडेय और तेज बहादुर यादव ने बताया कि बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन आपूर्ति बहाल करने के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सूरापुर सब स्टेशन के अवर अभियंता सुशील शर्मा ने बताया कि जल्द ही खंभे लगवाकर आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।