{"_id":"5ebac4828ebc3e904359ed5f","slug":"power-lines-passing-over-four-lanes-will-be-removed-sultanpur-news-lko5213013174","type":"story","status":"publish","title_hn":"हटेंगी फोर लेन के ऊपर से गुजरी विद्युत लाइनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हटेंगी फोर लेन के ऊपर से गुजरी विद्युत लाइनें
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ-सुल्तानपुर फोर लेन मार्ग के ऊपर से कई जगहों पर गुजरीं विद्युत लाइनें हटेंगी। सोमवार को परियोजना प्रबंधक ने निरीक्षण के दौरान संबंधित को निर्देश दिए। उन्होंने बंधुआकलां में रेलवे की अनुमति में के इंतजार में रुके करीब दो सौ मीटर फोरलेन कार्य का भी निरीक्षण किया।
सोमवार को लखनऊ से सुल्तानपुर तक बने फोर लेन का परियोजना प्रबंधक एनएन गिरी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें लखनऊ से सुल्तानपुर के बीच फोर लेन के ऊपर से गुजरीं विद्युत लाइनें कई जगह मिलीं।
इस पर उन्होंने संबंधित को विद्युत लाइनें जल्द हटवाने का निर्देश दिया। फोर लेन के किनारे कई जगह अतिक्रमण मिलने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद असरोगा स्थित टोल प्लाजा का निरीक्षण किया। टोल प्लाजा पर कार्यदायी फर्म की ओर से की जा रही टैक्स वसूली की प्रक्रिया को देखा।
विज्ञापन
उन्होंने प्लाजा के प्रबंधक को नियमानुसार वसूली कराने का निर्देश दिया। बंधुआकलां के पास रेलवे की भूमि पर रूके करीब दो सौ मीटर निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। कहा कि इस संबंध में प्रस्ताव रेलवे को भेजा गया है। जल्द ही रेलवे से अनुमति मिल जाएगी। अनुमति मिलते ही कार्य पूरा करा दिया जाएगा। फोर लेन की नियमित सफाई का भी निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित मौजूद रहे।