फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   power cut

133 बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे

Fri, 22 Apr 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
power cut
सुल्तानपुर। बिजली का इस्तेमाल करने के बाद बिल नहीं चुकाने वालों से वसूली के लिए जिले में चलाए गए अभियान में शुक्रवार को 133 कनेक्शन काट दिए गए। अभियान में उपभोक्ताओं से बकाया बिल भी जमा कराए गये हैं।
विज्ञापन

जिले के पांचों वितरण खंडों को मिलाकर करीब 700 करोड़ रुपये बिजली बिल के बकाया हैं। इस धनराशि की वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। मध्यांचल वितरण निगम की सख्ती को देखते हुए चलाए जा रहे अभियान में रोज उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। शुक्रवार को कादीपुर, जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, बल्दीराय व लंभुआ वितरण खंडों में बकाया वसूूली के लिए उप खंड अधिकारियों व अवर अभियंताओं के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में 133 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। कनेक्शन काटने के बाद उपभोक्ताओ को चेतावनी दी गई। बकाया जमा नहीं होने तक कनेक्शन दोबारा जोड़वाने पर कार्रवाई की जाएगी। अभियान में बकाया राजस्व भी जमा कराया गया। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि 10 हजार से अधिक राशि के बकाएदारों से अभियान में वसूली कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed