फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Power cut in district hospital in Sultanpur

जिला अस्पताल की बिजली गुल

Wed, 14 Jun 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Jun 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Power cut in district hospital in Sultanpur
- फोटो : अमर उजाला
33 हजार इनकमिंग के ब्रेक डाउन से जिला अस्पताल की बत्ती बुधवार सुबह करीब नौ बजे गुल हो गई। भीषण गर्मी से जिला अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गई। ओपीडी के चार चिकित्सक भीषण गर्मी से बाहर निकल गए, जबकि मरीज उनका इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


वहीं, कई चिकित्सक भीषण गर्मी के बीच पसीने से तर-बतर होने के बावजूद ड्यूटी में मशगूल दिखे। अस्पताल में भर्ती मरीज बिजली न होने से बिलबिलाते रहे। बिजली के सभी यंत्र बंद होने से लोग हाथ से ही पंखा झलते रहे। अस्पताल में लगा जनरेटर व इन्वर्टर भी चंद घंटे में जवाब दे गया।
विज्ञापन


पयागीपुर स्थित 400 केवी विद्युत स्टेशन से 33 हजार की इनकमिंग सप्लाई सीधा जिला अस्पताल को दी जाती है। बुधवार को अस्पताल को सप्लाई होने वाली 33 हजार इनकमिंग का ब्रेक डाउन हो गया। बताया गया कि कहीं फॉल्ट होने की वजह से ब्रेक डाउन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत सप्लाई बंद होते ही जिला अस्पताल में लगा इन्वर्टर बोल गया। अस्पताल का जनरेटर ज्यादा देर तक लोड नहीं ले सका। थोड़ी देर बाद वह भी बंद हो गया। अस्पताल के सभी बिजली के यंत्र ठप हो गए। एसी, पंखा, कूलर यहां तक कूलर वाटर भी बंद हो गया।

आईसीयू वार्ड में भर्ती गंभीर मरीज भी परेशान हो गए। बिजली सप्लाई बंद होते ही जिला अस्पताल के ओपीडी में कक्ष संख्या एक, दो, छह, आठ और 10 में बैठे चिकित्सक मरीजों को छोड़कर बाहर निकल गए। ओपीडी के कक्ष संख्या 11 में बैठे चिकित्सक मरीजों को देखते मिले।

ओपीडी की गैलरी में पंखा बंद होने से चिकित्सक के इंतजार में खड़े मरीज बिलबिलाते दिखे। पेईंग वार्ड में भर्ती मरीज सुनील ने बताया कि वह शनिवार से भर्ती है। अस्पताल में प्रतिदिन 10 घंटे की बिजली की कटौती की जा रही है।

इसी वार्ड में भर्ती मानसी ने भी बिजली कटौती पर नाराजगी जताई। आपदा वार्ड में विजय कुमार भर्ती हैं। विजय की हालत बेहद खराब है। बावजूद वार्ड में पंखा नहीं चलने से उसकी हालत और बिगड़ गई है। चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती छोटे-छोटे बच्चों की मां हाथ से पंखा झलते दिखीं।       

ओवरलोड से बंद हो रहा जनरेटर : डॉ. अमित सिंह      
जिला अस्पताल के डॉ. अमित सिंह ने कहा कि 33 हजार फीडर से ब्रेक डाउन होने की वजह से अस्पताल का जनरेटर भी लोड नहीं ले पा रहा है। थोड़ी-थोड़ी देर में जनरेटर बंद हो जा रहा है। इन्वर्टर भी जवाब दे गए हैं। इसकी शिकायत की गई है।       


फॉल्ट ठीक करने में जुटे कर्मचारी : एसडीओ      
एसडीओ केसरी प्रसाद ने कहा कि जिला अस्पताल के 33 हजार फीडर में फॉल्ट होने की वजह से ब्रेक डाउन लिया गया है। फॉल्ट ठीक करने के लिए कर्मचारी लगे हैं। देर शाम तक सप्लाई चालू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed