{"_id":"5ee257d98ebc3e433c612ae0","slug":"power-cut-in-city-sultanpur-news-lko5255224135","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटे ठप रही 50 हजार आबादी की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटे ठप रही 50 हजार आबादी की बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। बृहस्पतिवार की सुबह अचानक हाईटेंशन लाइन की खराबी से शहर का डाकखाना उपकेंद्र ठप रहा। पुरवा हवा में उमस के बीच एक घंटे से अधिक समय तक करीब 50 हजार आबादी की बिजली आपूर्ति बाधित रही। करीब सवा घंटे बाद आपूर्ति तो चालू कर दी गई लेकिन पारेषण व वितरण के इंजीनियर ने अपने सिस्टम की खराबी से इंकार किया है।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब पौने 10 बजे शहर का डाकखाना उपकेंद्र चलते समय अचानक बंद हो गया। डाकखाना उपकेंद्र बंद होते ही इंजीनियरों व कर्मियों में खलबली मच गई। हाईटेंशन लाइन बंद होने की सूचना वितरण के इंजीनियरों ने पारेषण के अभियंताओं को भी दी। घंटे भर चली खोजबीन के बाद करीब 11 बजे डाकखाना उपकेंद्र की आपूर्ति चालू कर दी गई।
इस बीच पारेषण व वितरण के इंजीनियर अपने सिस्टम की खराबी से इंकार करते रहे। इधर, एक घंटे तक डाकखाना उपकेंद्र बंद रहने से शहर की करीब 50 हजार आबादी परेशान रही। पुरवा में उमस के बीच गर्मी से लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं।
विज्ञापन
इस संबंध में पारेषण के अधिशाषी अभियंता राजकुमार ने बताया कि उनके सिस्टम में कोई खराबी नहीं थी। लाइन में खराबी रही होगी। डाकखाना के एसडीओ प्रशांत गिरी ने बताया कि डाकखाना से लेकर पारेषण उपकेंद्र तक छानबीन कराई गई। लाइन में कहीं खराबी नहीं मिली। एक घंटे बाद डाकखाना उपकेंद्र की आपूर्ति चालू हो गई।
केबल शॉर्ट होने से बाधित रहती आपूर्ति
कुड़वार (सुल्तानपुर)। कस्बे में केबल शॉर्ट होने से आए दिन विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। व्यापार मंडल ने विद्युत निगम से केबल बदलने व बाजार की हनुमानगढ़ी से प्रज्ञा धाम तक तार के स्थान पर केबल लगाने की मांग की है। कस्बे में पंचरास्ता से नौगवांतीर मोड़ तक जर्जर विद्युत केबल शॉर्ट सर्किट से कई जगहों पर खराब हो गई है।
इससे आए दिन विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। बाजार वासी संतोष, यदुनंदन, दूधनाथ का कहना है कि ठंडी, गर्मी व बरसात में आए दिन केबल खराब होने से विद्युत आपूर्ति ठप हो जाती है। बाजार के लोगों ने हनुमान गढ़ी से प्रज्ञा धाम तक तार के स्थान पर केबल लगाने, खराब विद्युत केबल को बदलने की मांग की है।