फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   power cut for 2.5 hrs in sultanpur

ढाई घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली

Sat, 31 Jul 2021 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
power cut for 2.5 hrs in sultanpur
सुल्तानपुर। शहर में शुक्रवार की रात ट्रक की टक्कर से हाईटेंशन लाइन का तार व पोल क्षतिग्रस्त हो गया। एक अन्य जगह भी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। दो जगहों पर तार टूटने से करीब ढाई घंटे शहर का अधिकांश हिस्सा अंधेरे में रहा। करीब आधी रात को आपूर्ति बहाल होने के बाद कई मोहल्लों के लोगों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन

पयागीपुर स्थित 400 केवी पारेषण उपकेंद्र के पास शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर गिर गया।
हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से डाकखाना उपकेंद्र की बिजली गुल हो गई। पेट्रोलिंग के बाद जानकारी मिलते ही विद्युत वितरण ने हाईटेंशन लाइन को दुरुस्त करने का कार्य शुरू ही कराया था कि इसी बीच दरियापुर के पास ट्रक ने हाईटेंशन लाइन के पोल में टक्कर मार दिया।
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से पोल व तार दोनों क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी वजह से करीब 10 बजे शहर का दरियापुर उपकेंद्र बंद हो गया। सूचना पर विद्युत वितरण के इंजीनियरों ने दरियापुर में नया पोल स्थापित करने का कार्य शुरू कराया। नया पोल लगाने के बाद हाईटेंशन लाइन का तार दुरुस्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ रात में ही पयागीपुर पारेषण उपकेंद्र के पास टूटा हाईटेंशन लाइन का तार भी दुरुस्त कराया गया। दोनों जगहों पर तार व पोल स्थापित करने में करीब ढाई घंटे लग गए। इस बीच दोनों उपकेंद्रों से जुड़ी करीब 80 हजार आबादी उमस से परेशान रही।

शहर का अधिकांश प्रमुख हिस्सा ढाई घंटे अंधेरे में डूबा रहा। करीब करीब 12 बजे के पास दोनों उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों को राहत मिल सकी। अधिशाषी अभियंता प्रथम संजीव कुमार सिंह ने बताया कि रात में करीब 12 बजे दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed