{"_id":"58baf0714f1c1b4042831202","slug":"power-crisis-in-some-parts-of-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली को लेकर हलकान रही 50 हजार आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली को लेकर हलकान रही 50 हजार आबादी
Amarujala Bureau
Updated Sat, 04 Mar 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
लोगों को परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाकखाना विद्युत उपकेंद्र शनिवार को करीब सात घंटे बंद रहने से शहर की करीब 50 हजार आबादी बिजली को लेकर हलकान रही। सुबह से बिजली नहीं मिलने से व्यवसायियों के साथ आम उपभोक्ता भी परेशान रहे। इस दौरान उपकेंद्र का इंजीनियरों ने मरम्मत कार्य कराया। शाम लगभग साढ़े पांच बजे आपूर्ति बहाल होने पर उपभोक्ताओं को राहत मिली।
विज्ञापन
शहर का डाकखाना विद्युत उपकेंद्र शनिवार को मरम्मत कार्य के लिए लगातार लगभग सात घंटे बंद रहा। सुबह 11 बजे से शाम करीब छह बजे तक उपकेंद्र बंद होने से शहरी क्षेत्र के प्रमुख मोहल्लों को बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकी। उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य के दौरान शहर की करीब 50 हजार आबादी बिजली को लेकर हलकान रही। आम उपभोक्ताओं के साथ व्यवसायियों को बिजली नहीं रहने से परेशानी उठानी पड़ी। बिजली के अभाव में शहर की पाइप लाइन जलापूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ा। शहर में स्थापित खराद मशीन व बिजली से होने वाले अन्य कार्य ठप रहे। इससे शहर से लेकर देहात तक से आए लोगों को परेशान होना पड़ा। 7 घंटे बाद बिजली आने पर काम शुरू हुआ। वहीं, लगातार साढ़े घंटे तक जनरेटर चलते रहे। हालांकि मरम्मत कार्य के लिए बंदी की सूचना वितरण खंड ने पहले ही शुक्रवार को जारी कर दी थी लेकिन इसके बाद भी उपभोक्ता सतर्क नहीं हुए।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं के सतर्क नहीं होने से उन्हें ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। आपूर्ति बंद रहने के दौरान उपकेंद्र पर संयंत्रों की मरम्मत का कार्य कराया गया। अवर अभियंता जियालाल के नेतृत्व में उपकेंद्र पर लगे 10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मरों की केबल बदलने का कार्य हुआ। शहर एसडीओ केशरी प्रसाद ने बताया कि मरम्मत कार्य के बाद शाम साढ़े पांच बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।