{"_id":"5ebd6d3c8ebc3e90541ff0ca","slug":"potato-sultanpur-news-lko5215866166","type":"story","status":"publish","title_hn":"वितरण को पहुंची राशन किट में निकले सड़े आलू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वितरण को पहुंची राशन किट में निकले सड़े आलू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादीपुर (सुल्तानपुर)। तहसील क्षेत्र में जरूरतमंदों को वितरित करने के लिए पहुंची राशन किट में रखे आलू सड़े पाए गए हैं। साढ़े चार सौ किट में आलू सड़ा निकलने पर तहसील प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। तहसीलदार ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी है।
पका भोजन बंद किए जाने के बाद प्रशासन की ओर से जरूरतमंदों को राशन किट वितरित की जा रही है। इसके लिए प्रशासन ने फर्म को कार्य सौंपा है। कादीपुर तहसील क्षेत्र में राशन किट आपूर्ति का कार्य पाई फर्म ने बृहस्पतिवार को तहसील में साढ़े चार सौ राशन किट भेज दी। राशन किट से बदबू आते देख अधिकारियों के निर्देश पर उसे खोला गया।
किट खोले जाने पर उसमें रखे आलू सड़े पाए गए। अधिकारियों के मुुताबिक एक पैकेट में करीब तीन किलो आलू रहते है। आलू के पैकेट से दुर्गंध आ रही थी। किट में अन्य राशन सामग्री सही बताई गई है। जानकारी मिलने पर तहसीलदार ने इसे गंभीरता से लिया है। तहसीलदार हरिश्चंद्र ने कहा कि आलू के मूल्यों का भुगतान नहीं किया जाएगा। प्रकरण से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
एसडीएम व सीओ को सौंपी गई जांच
सुल्तानपुर। कादीपुर तहसील के पहले नगर पालिका में भेजी गई राशन किट में भी आलू सड़े पाए गए थे। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने एसडीएम सदर व सीओ सिटी को जांच सौंपी है। डीएम ने प्रकरण की जांच करके जल्द रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।