फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Posters of 'Rahul Gandhi missing' in Gauriganj

गौरीगंज में लगे ‘राहुल गांधी लापता’ के पोस्टर

Mon, 07 Aug 2017 10:39 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 07 Aug 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
Posters of 'Rahul Gandhi missing' in Gauriganj

सांसद राहुल गांधी को लेकर अमेठी संसदीय क्षेत्र में फिर पोस्टर वार शुरू हो गया है। करीब छह माह से अमेठी नहीं आने पर उन्हें लापता दिखाते हुए गौरीगंज में पोस्टर लगा दिए गए हैं। पोस्टर में उनकी जानकारी देने वालों को उचित इनाम देने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन


साथ ही उनकी गैरमौजूदगी में सांसद निधि से होने वाले विकास कार्यों को ठप करार दिखाया गया है। सोमवार की सुबह से लगे पोस्टर दिन भर चर्चा का विषय बना रहा।  रविवार की रातोंरात अमेठी के गौरीगंज में सांसद राहुल गांधी के लापता होने के पोस्टर प्रमुख स्थलों पर लग गए।
विज्ञापन


पोस्टर में राहुल गांधी को लापता दिखाते हुए उनके निधि से होने वाले विकास कार्यों को ठप दिखाया गया है। उनके व्यवहार से अमेठी की जनता का ठगा महसूस होने का हवाला दिया गया है। सोमवार की सुबह पोस्टर पर नजर पड़ते ही लोग दंग रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरीगंज समेत पूरे संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस उपाध्यक्ष के लापता होने को लेकर दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। कांग्रेस पार्टी के लोग इसे विरोधियों की हरकत करार दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि राहुल के करीब छह माह से अमेठी नहीं पहुंचने का मौका देख इस तरीके पोस्टर लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed