फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Polling parties to leave for last phase elections

आज बूथों पर रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Tue, 27 Oct 2015 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Tue, 27 Oct 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन

पंचायत के चौथे व अंतिम चरण में 29 अक्तूबर को नौ डीडीसी व 227 बीडीसी वार्डों के लिए वोट पड़ेंगे। प्रतापपुरकमैचा, लंभुआ व भदैंया विकास खंड में चुनाव कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण करने का दावा किया है। बुधवार को तीनों ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना होंगी। पोलिंग पार्टियों को सुबह ब्लॉक मुख्यालयों पर बुुलाया गया है।

विज्ञापन


पंचायत के चौथे व अंतिम चरण का मतदान 29 अक्तूबर को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण करने का दावा किया है। चौथे चरण में प्रतापपुरकमैचा, लंभुआ व भदैंया में नौ जिला पंचायत सदस्यों एवं  227 क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्डों के लिए वोट डाले जाएंगे। मतदान के लिए बुधवार को तीनों ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। पोलिंग पार्टियों  को बूथों पर भेजने के लिए बुधवार की सुबह सात बजे ब्लॉक मुख्यालयों पर बुलाया गया है। मंगलवार को प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने ब्लॉकों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सेक्टर, जोनल, सुपर जोनल, खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक करके अधिकारियों ने शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव के निर्देश दिए।
विज्ञापन


603 बूथों पर पड़ेंगे वोट
   चौथे चरण में नौ  डीडीसी, 227 बीडीसी के लिए गुुरुवार  को 603 बूथों पर वोट  डाले जाएंगे। प्रशासन ने तीनों ब्लॉकों में शांतिपूर्ण एवं स्वतंत्र चुनाव  के लिए 54 संवेदनशील, 71 अतिसंवेदनशील व 26 अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों को चिह्नित किया है। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर  शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम  किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 बूथों पर लगेगा वीडियो कैमरा
अंतिम चरण के 26 अतिसंवेदनशील प्लस बूथ पर प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। इन 26  बूथों पर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासन वीडियो  कैमरा  लगवा रहा है। कैमरे से मतदान की स्थिति देखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed