{"_id":"d0ef2b494ccdb7a89982d3abf3ebf089","slug":"polling-official-took-fraudulent-votes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मतदान अधिकारी ने डलवाए फर्जी वोट’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मतदान अधिकारी ने डलवाए फर्जी वोट’
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Sat, 28 Nov 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाताओं ने पूरबगांव बूथ पर मतदान अधिकारी पर फर्जी वोट डलवाने का आरोप लगाया। उन्होंने मतदान का बहिष्कार करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे से करीब घंटे भर मतदान बाधित रहा। जोनल मजिस्ट्रेट वंदिता श्रीवास्तव ने आरोपी मतदान अधिकारी को हटाकर तत्काल रिजर्व मतदान कर्मी को ड्यूटी पर लगाया।
विज्ञापन
कई मतदाताओं का नाम परिवर्धन सूची में मिलने के बाद उग्र मतदाताओं को समझाकर जोनल मजिस्ट्रेट ने दोबारा मतदान शुरू कराया। ब्लॉक अमेठी के पूरब गांव बूथ पर दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मतदाताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। मतदाताओं का आरोप था कि प्रथम मतदान अधिकारी सुरेश सिंह उन्हें वोट पड़ जाने की बात कहकर वापस कर दे रहे हैं।
विज्ञापन
प्रथम मतदान अधिकारी ने किसी एक पक्ष से मिलकर उर्मिला शुक्ला, शीला शुक्ला, अमीना सहित करीब सौ मतदाताओं का फर्जी मत डाल दिया है। सूचना मिलते ही जोनल मजिस्ट्रेट वंदिता श्रीवास्तव, तहसीलदार राम कुमार समेत काफी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
मतदाता रिपोल कराने की मांग करते हुए हंगामा करते रहे। जोनल मजिस्ट्रेट ने तत्काल सुरेश सिंह के स्थान पर रिजर्व में लगे दूसरे मतदान कर्मी को ड्यूटी पर लगाया। मतदाता सूची की जांच में कई मतदाताओं का नाम परिवर्धन सूची में पाया गया। जोनल मजिस्ट्रेट के समझाने के बाद करीब घंटे भर बाद मतदान शुरू हो सका।