{"_id":"e5bc85d056735b8687f35831b2b0f3d6","slug":"policeman-and-villagers-qurraled-in-naraini-booth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरैनी बूथ पर पुलिसकर्मी से हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरैनी बूथ पर पुलिसकर्मी से हाथापाई
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Sat, 28 Nov 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी के नरैनी बूथ पर पुलिस और ग्रामीण उस समय आमने-सामने हो गए जब दोबारा मतदान केंद्र के भीतर जा रहे युवक को मना करने पर उसनेे सिपाही से हाथापाई शुुरू कर दी। हाथापाई होते देख ग्रामीण पुलिस पर हमलावर हो गए। उन्होंने पुलिस पर पत्थर फेंके। हालांकि, कलस्टर मोबाइल फोर्स के पहुंचने पर ग्रामीण पीछे हटे।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचीं जोनल मजिस्ट्रेट व सीओ गौरीगंज आरोपी युवक को थाने ले गए। एसओ अमेठी के साथ पहुंची फोर्स ने एकत्र ग्रामीणों को वहां से खदेड़ा। संग्रामपुर के मल्लूपुर बूथ पर भी मतदान अभिकर्ता व पुलिस से बवाल होते-होते बचा।
विज्ञापन
नरैनी बूथ पर फोर्स ने ग्रामीण अतुल सिंह को दोबारा मतदान केंद्र के भीतर जाने से मना किया। मना करने पर अतुल ने सिपाही रामपाल सिंह से हाथापाई शुरू कर दी। हाथापाई होते देख उनके समर्थक पुलिस पर हमलावर हो गए। इसी बीच कलस्टर मोबाइल फोर्स के पहुंचने से ग्रामीण पीछे हट गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पड़ोस के बूथ पूरब गांव में मौजूद एसडीएम गौरीगंज पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ मौजूद सीओ गौरीगंज अंशुमान ने आरोपी युवक अतुल को अपनी गाड़ी पर बैठा लिया। एसओ अमेठी इंद्रराज ने बूथ के पास एकत्र ग्रामीणों को वहां से खदेड़ दिया।
संग्रामपुर के मल्लूपुर बूथ पर मतदान अभिकर्ता व सुरक्षा कर्मी के बीच बवाल हो गया। बवाल इतना बढ़ा कि पुलिस ने लोगों को वहां से खदेड़ दिया। सूचना पर पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट ने आरोपी दो मतदान अभिकर्ताओं का पास निरस्त कर उन्हें वहां से हटा दिया।