फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Police reached Sultanpur in search of kidnapped youth from Ayodhya

अयोध्या के कटौना से अपहृत युवक की तलाश में सुल्तानपुर पहुंची पुलिस

Mon, 12 Oct 2020 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Police reached Sultanpur in search of kidnapped youth from Ayodhya
सुल्तानपुर। अयोध्या के कटौना गांव से तीन दिन पूर्व फौज में भर्ती होने के लिए दौड़ लगाते समय अपहृत हुए युवक की तलाश में पुलिस के कई अधिकारी सोमवार की दोपहर जिले में पहुंच गए। पुलिस अभिरक्षा में एक अपहरणकर्ता ने स्वीकार किया कि उसने युवक की हत्या के बाद शव को गोमती नदी में फेंका है। हत्या आरोपी की निशानदेही पर पुलिस कई गोताखोरों के साथ नदी में युवक के शव की तलाश में जुटी है। देर शाम तक गोताखोरों को शव नहीं मिल सका था।
विज्ञापन

अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र के कटौना गांव निवासी शेर बहादुर वर्मा का बेटा आशीष वर्मा (19) फौज में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहा था। पिछले शुक्रवार की सुबह आशीष अपने दो अन्य साथियों के साथ क्षेत्र के विशुनबाबा देवस्थान के मैदान पर दौड़ने जा रहा था। तभी तीन युवकों ने असलहे के जोर पर उसका अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने शेर बहादुर वर्मा की तहरीर पर कटौना गांव के ही प्रधान संजय वर्मा, मोहित, रोहित और रवि व मनीराम के खिलाफ आशीष का अपहरण करने का मुकदमा दर्ज किया था। इसे लेकर कटौना गांव में धरना प्रदर्शन भी हो रहा था। सोमवार को अपहरण में शामिल एक आरोपी को हिरासत में लेकर अयोध्या जिले के कई पुलिस अधिकारी सुल्तानपुर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस हिरासत में अपहरण में शामिल आरोपी पुलिस टीम को लेकर गोसाईगंज थाना क्षेत्र के टाटिया नगर स्थित गोमती पुल पर पहुंचा। आरोपी ने पुलिस टीम को बताया कि उसने और उसके साथ मौजूद अन्य लोगों ने आशीष की हत्या करके शव को यहीं नदी में फेंका था।

आरोपी के बताने के बाद पुलिस टीम के साथ मौजूद कई गोताखोर नदी में आशीष के शव की तलाश के लिए पानी में उतर गए। देर शाम तक गोताखोर नदी में मौजूद रहे, लेकिन आशीष के शव का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed