फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Police put up barrier on link road, villagers upset

Sultanpur News: लिंक मार्ग पर पुलिस ने लगाया बैरियर, ग्रामीण परेशान

Mon, 15 Sep 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 15 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Police put up barrier on link road, villagers upset
चांदा में टोल प्लाजा बैंतीकलां के पास लिंक रोड पर पुलिस बीट का लगा बैरियर।
चांदा। सुल्तानपुर-वाराणसी हाईवे पर बैंती कला टोल प्लाजा के पास स्थित लिंक रोड पर पुलिस ने बैरियर लगाते हुए बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर दिया है। जिससे आसपास के गांवों में स्कूली बस, एंबुलेंस व अन्य बड़े वाहनों के पहुंचने में परेशानी खड़ी हो गई है। कुछ ग्रामीण इसके पक्ष और कुछ इसके विरोध में खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

बैंतीकला में हाईवे पर बने टोल प्लाजा पर टैक्स से बचने के लिए कुछ कामर्शियल वाहन लिंक मार्ग से गुजर जा रहे थे। प्लाजा कर्मियों की मिलीभगत से पुलिस ने रविवार को बैरियर लगाकर लिंक मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर दिया। लिंक मार्ग बंद करते ही कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ ग्रामीणों ने टोल कर्मियों से विराेध जताया लेकिन कुछ ने दुर्घटना का हवाला देते समर्थन में दिखे।
विज्ञापन

कर्मियों ने पुलिस का बैरियर बताते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया। बैरियर लगने से बड़े चार पहिया वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया है। बताया जा रहा है कि करीब दो वर्ष पहले इसी मार्ग पर पत्थर रख कर आवागमन रोका गया था, जिसे पूर्व विधायक देवमणि दुबे ने उच्च अधिकारियों से वार्ता कर खोलवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंतीकलां निवासी पवन सिंह ने बताया कि बैरिकेडिंग से स्कूल बस तक गांव में नहीं पहुंच पा रही है। बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हो रही है। यदि किसी की तबीयत खराब हो जाय तो गांव में एंबुलेंस नहीं पहुंच सकेगी।

कोइरीपुर निवासी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि वह पिकअप चलाते हैं। रविवार को वह बांस लोड कर जा रहे थे, बैरिकेडिंग की वजह से नहीं निकल पाए। टोल मैनेजर देवेंद्र परिहार ने बताया कि बैरिकेडिंग सिर्फ बाहरी वाहनों के लिए किया गया है। गांवों को जाने वाले वाहनों को टोल फ्री गुजारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed