फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Police beat, villagers jam highways

Sultanpur News: पुलिस ने पीटा, ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

Wed, 04 Jun 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 04 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Police beat, villagers jam highways
हनुमानगंज में ग्रामीणों के प्रदर्शन से हाईवे पर जाम में फंसे वाहन।
भदैंया (सुल्तानपुर)। मारपीट के मामले में कोतवाली देहात पुलिस मंगलवार दोपहर रामपुर हनुमानगंज की दलित बस्ती से चचेरे भाइयों को पकड़कर थाने ले गई। दोनाें भाइयों को पीटने का आरोप लगाते हुए नाराज ग्रामीणों ने हनुमानगंज कस्बे में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा। हिरासत में लिए गए युवकों को छोड़ने के बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

रामपुर हनुमानगंज की दलित बस्ती निवासी उद्धवलाल गुप्ता और मुन्नालाल के घर वालों के बीच 11 मई को कटहल तोड़ने के विवाद में मारपीट हो गई थी। मुन्नालाल की तहरीर पर 20 मई को पुलिस ने उद्धवलाल के पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने मंगलवार दोपहर रामपुर हनुमानगंज की दलित बस्ती में मुन्नालाल के घर के पास रहने वाले चचेरे भाई सोनू और शिवम को उनके घर से हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कोतवाली देहात पुलिस सोनू और शिवम को घर से पीटते हुए थाने पर ले गई। इस कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम से वाहनों की कतारें लग गईं। ग्रामीणों ने कोतवाली देहात पुुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कोतवाली देहात थानाध्यक्ष अखंडदेव मिश्र ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। इसके बाद भी ग्रामीण नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों युवकों को छोड़ने के बाद आक्रोश हुआ शांत
ग्रामीण सोनू व शिवम को छोड़ने की मांग पर अड़ गए। कुछ देर बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। जाम से निपटने के लिए पुलिस ने दोमुहां के पास से कुछमुछ के रास्ते से वाहनों को आगे के लिए रवाना किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया है। वहीं, ग्रामीणों ने कहा कि प्रकरण की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed