फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Planted plants, determination to make the stream green

Sultanpur News: लगाए गए पौधे, धरा को हरा भरा बनाने का लिया संकल्प

Fri, 06 Jun 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 06 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Planted plants, determination to make the stream green
गनपत सहाय महाविद्यालय में पौधरोपण करते ​शिक्षक।
सुल्तानपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर बृहस्पतिवार को जिले की धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया गया। प्रशासन के साथ समाजसेवियों ने पौधरोपण किए। गांव से लेकर शहर तक हजारों पौधे रोपे गए। सड़क चौड़ीकरण में काटे गए पेड़ों की भरपाई के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


नगरपालिका परिषद की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार परिसर में पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में शहर के विभिन्न समाजसेवी संगठनों के प्रमुखों की उपस्थिति में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, डॉ. सुधाकर सिंह, पल्लवी वर्मा, डॉ. आरए वर्मा, डॉ. राजीव श्रीवास्तव, डॉ. सीताशरण त्रिपाठी, डॉ.डीएस मिश्रा, मदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा कार्यालय पर एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ किया। गनपत सहाय महाविद्यालय में प्रबंधक डॉ.ओम प्रकाश पांडेय, प्राचार्य प्रो.अंग्रेज सिंह राणा व राष्ट्रीय सेवा योजना की समस्त इकाइयों ने परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम किया। लंभुआ के सखौलीकलां में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया। इस मौके पर रिटायर्ड कर्नल पंकज पटेल, इलाहाबाद विश्व विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष शीलभद्र सिंह, भाजपा नेता एलके दूबे, मंडल अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, राम कृपाल वर्मा, नन्हकू वर्मा, सत्य प्रकाश बरनवाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed