फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Plant trees to make the earth green

Sultanpur News: धरा हो हरा-भरा बनाने को रोपे पौधे

Sat, 06 Jun 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 06 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Plant trees to make the earth green
विश्व पर्यावरण दिवस पर शहर के खुर्शीद क्लब मैदान में पौधरोपण करते प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र या
सुल्तानपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को जिलेभर में पौधरोपण, जागरूकता गोष्ठियों और हरित अभियानों की धूम रही। नगर पालिका परिषद, पुलिस विभाग, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों, विधिक सेवा प्राधिकरण और विभिन्न विकासखंडों में बड़े पैमाने पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अधिकांश कार्यक्रम ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आयोजित किए गए।
विज्ञापन

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ शहर के खुर्शीद क्लब मैदान में प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने बेल का पौधा रोपित कर किया। जिले में 5.94 लाख पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रभारी मंत्री ने आम जनमानस से आह्वान किया कि प्रत्येक परिवार कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसके संरक्षण का भी संकल्प ले। पीपल, बरगद, नीम एवं अन्य फलदार वृक्ष हमारी संस्कृति, स्वास्थ्य व पर्यावरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। प्रभागीय वनाधिकारी अमित सिंह ने प्रभारी मंत्री के अलावा जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक चारू निगम को चंदन का पौधा भेंट किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, लंभुआ विधायक प्रतिनिधि पंकज पटेल, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह, परियोजना अधिकारी अभिनंदन प्रताप सिंह सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की ओर से गोराबारिक स्थित नवीन वर्कशॉप परिसर में पालिकाध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने औषधीय एवं ऑक्सीजन देने वाले पौधों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में 10 हजार नए पौधे रोपे जाएंगे। संयुक्त सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. सुधाकर सिंह ने जल संरक्षण और वाटर हार्वेस्टिंग को समय की जरूरत बताया। पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन में पुलिस लाइंस में अपर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ पौधरोपण किया।
जिला सैनिक कल्याण बोर्ड परिसर में विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मुक्ता त्यागी की अध्यक्षता में पौधरोपण हुआ। शारदा सहायक खंड कार्यालय में एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधे लगाए। कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड एजुकेशन, गनपत सहाय पीजी कॉलेज, संत तुलसीदास पीजी कॉलेज कादीपुर और ठाकुर सत्यचंद्र प्रताप सिंह पीजी कॉलेज में पौधरोपण के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। गनपत सहाय पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह राणा ने कहा कि वृक्ष ही ग्लोबल वार्मिंग से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखा उत्साह
मोतिगरपुर, प्रतापपुर कमैचा, भदैया और कादीपुर ब्लॉक परिसरों में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पौधे लगाए। पखरौली गांव में 101 पौधों का रोपण कर हरित उत्तर प्रदेश का संदेश दिया गया। ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है।

लोक कल्याण समिति, निराला शाखा एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं ने गोष्ठियां आयोजित कर पौधों की उपयोगिता, जल संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त जीवन पर जोर दिया। जिला पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के सह संयोजक केशव प्रसाद सिंह ने कहा कि पौधों की देखरेख शिशुवत करनी होगी, तभी पर्यावरण संतुलन कायम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed