{"_id":"68c71a78af244e8c540ebedd","slug":"pickup-carrying-dead-body-of-farmer-overturns-nine-injured-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-140830-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: किसान का शव लेकर जा रही पिकअप पलटी, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: किसान का शव लेकर जा रही पिकअप पलटी, नौ घायल
Mon, 15 Sep 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगंज। सोनारी गांव में रविवार सुबह बीमार किसान की मौत हो गई। उनका शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए जा रही पिकअप महेशुआ गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में मृतक के भतीजे व आठ ग्रामीण घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। शव को दूसरे वाहन से अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया है।
अमेठी जिले के रामगंज के सोनारी गांव निवासी किसान सागर (55) बीमार चल रहे थे। रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। दोपहर में 12.30 बजे मृतक के परिजनों के साथ ग्रामीण अंतिम संस्कार करने के लिए पिकअप पर उनका शव रखकर हथियानाला स्थित श्मशान घाट जाने के लिए निकले। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर महेशुआ गांव के पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
दुर्घटना में पिकअप पर सवार सागर का भतीजा बृजेश (35) व गांव के धर्मेंद्र (28), भोले (55), अमृतलाल (60), रामचंद्र कनौजिया (45), अर्जुन (25), ऋषि (20), श्याम बहादुर (32), पिकअप चालक जगलाल (52) घायल हो गए। प्रतापगंज चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि घायलों को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर भेजा गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को मुख्य मार्ग से हटवाया गया है।