फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Petition filed in court to summon accused granted a clean chit in murder case

Sultanpur News: हत्या में क्लीनचिट पाए आरोपियों को तलब करने की कोर्ट में अर्जी

Fri, 24 Apr 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 24 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Petition filed in court to summon accused granted a clean chit in murder case
सुल्तानपुर। विजय नारायण सिंह हत्याकांड में बृहस्पतिवार को एडीजे प्रथम संध्या चौधरी की अदालत में सुनवाई के लिए तारीख नियत रही। मृतक के भाई सतीश नारायण सिंह की तरफ से पुलिस की जांच में क्लीनचिट पाए आरोपी जयंत मिश्र, दीपक मिश्र व विनय तिवारी को बतौर अभियुक्त तलब करने के लिए दोबारा अर्जी दी गई है। अदालत ने सुनवाई के लिए 12 मई की तारीख तय की है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के नारायणपुर निवासी सतीश नारायण सिंह ने सात अप्रैल 2024 को पल्लवी होटल के सामने अपने भाई विजय नारायण सिंह की गोली मारकर की गई हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें अंबेडकरनगर जिले के महरुआ निवासी अजय सिंह सिलावट, जयंत मिश्र, दीपक मिश्र, विनय तिवारी सहित अन्य को नामजद किया था। फिलहाल पुलिस ने मात्र अजय सिंह सिलावट के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया था, जिसके खिलाफ एडीजे प्रथम संध्या चौधरी की कोर्ट में ट्रायल चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed