फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   PET exam will be conducted today in two shifts

20 केंद्रों पर आज दो पालियों में होगी पीईटी परीक्षा

Mon, 23 Aug 2021 07:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
PET exam will be conducted today in two shifts
8. सुल्तानपुर के जीआईसी महाराजगंज इंटर कॉलेज में परीक्षा के लिए डेस्क स्लिप लगाते शिक्षक। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। आज दो पालियों में होने वाली पीईटी परीक्षा में कुल 17,046 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा के लिए 20 केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2021 (पीईटी) की लिखित परीक्षा पहले 20 अगस्त को होनी थी लेकिन आयोग की ओर से इसे टाल दिया गया था। अब यह परीक्षा मंगलवार को जिले के 20 केंद्रों पर होगी।
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में तीन से शाम पांच बजे तक परीक्षा का आयोजन होगा।
विज्ञापन

परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक, केंद्राध्यक्ष आदि को नामित करने की प्रक्रिया चल रही है। परीक्षा के लिए चयन आयोग के अध्यक्ष प्रवीन कुमार ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर नकलविहीन व शुचितापूर्ण परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा राजकीय इंटर कॉलेज सुल्तानपुर, इंटरमीडिएट कॉलेज नटौली, जंजीरा दास शंभूनाथ इंटर कॉलेज नरहरपुर, जनता इंटर कॉलेज कूरेभार, केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सुल्तानपुर, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज उतुरी, एमजीएस इंटर कॉलेज सुल्तानपुर, नेशनल इंटर कॉलेज कादीपुर, पब्लिक इंटर कॉलेज चौकिया, जीजीआईसी भदैंया, जीआईसी महराजगंज, रामकली बालिका इंटर कॉलेज सुल्तानपुर, रामरती इंटर कॉलेज द्वारिकागंज, रानी महेंद्र कुमारी देवी एसबी इंटर कॉलेज दियरा, सलीम हायर सेकेंडरी स्कूल खैराबाद, संजय गांधी पीजी कॉलेज चौकिया, सर्वोदय इंटर कॉलेज लंभुआ, श्रीमती मर्यादी देवी इंटर कॉलेज बरौंसा, श्री चंद्र राष्ट्रीय इंटर कॉलेज गोसाईगंज व श्री हनुमत इंटर कॉलेज धम्मौर में होगी।
497 बेसिक टीचर की लगी ड्यूटी
पीईटी परीक्षा के लिए 497 बेसिक शिक्षकों की ड्यूटी परीक्षा केंद्रों पर लगाई गई है। बीएसए दीवान सिंह यादव ने कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी केंद्रवार मांग के आधार पर लगाई है। सभी कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र बनाने के लिए खंड शिक्षाधिकारियों के कार्यालय में अभिलेख जमा कराए गए हैं। जिसे एडीएम प्रशासन से प्रति हस्ताक्षरित कराकर दिया जाएगा।
सभी केंद्रों पर तैनात होंगे स्टैटिक मजिस्ट्रेट
पीईटी परीक्षा के लिए सभी 20 केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी जिलाधिकारी की ओर से लगाई गई है। साथ ही 14 अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट का जिम्मा सौंपा गया है।

सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट भ्रमणशील रहकर परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा कराएंगे। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेटों की जिम्मेदारी होगी कि वे कोषागार से प्रश्नपत्रों के सील्ड पैकेट प्राप्त कर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाएं। साथ ही परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पत्रकों के सील्ड पैकेट पुन: कोषागार के डबल लॉक में जमा कराएं।
- वीपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed