फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   People, Bananas and ripening, will make the environment better

Sultanpur News: पीपल, बरगद और पाकड़, पर्यावरण को बनाएंगे बेहतर

Thu, 05 Jun 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 05 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
People, Bananas and ripening, will make the environment better
लंभुआ के शाहपुर पौधशाला का निरीक्षण करते वन विभाग के अ​धिकारी। 
सुल्तानपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर गांवों में पीपल, बरगद और पाकड़ (हरिशंकरी) के पौधे रोपित किए जाएंगे। वन विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है। जिले की 979 ग्राम पंचायतों में इस बार 51.07 लाख पौधरोपण का लक्ष्य है। आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से पर्यावरण संतुलन में विशेष महत्व वाले इन पौधों की देखभाल ग्राम पंचायत के जिम्मे होगी।
विज्ञापन

वन विभाग की 21 नर्सरियों में विभिन्न प्रजातियों के 71 लाख पौधे तैयार किए गए है। बृहस्पतिवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस वर्ष जिले में 51,07,440 पौधे रोपित करने का लक्ष्य तय किया गया है, जिसमें वन विभाग अकेले 25 लाख पौधे रोपित करेगा। अन्य विभागों को 26,07,440 पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है। पीपल एकलौता पौधा है, जो 24 घंटे ऑक्सीजन का उत्सर्जन करता है।
विज्ञापन


इन प्रजातियों के पौधे होंगे रोपित
वन विभाग की नर्सरी में शीशम, सागौन कंजी, सेमल, जामुन, अर्जुन, बेल, यूके, सहजन, आंवला पीपल, पाकड़, बरगद, नीम और इमली के पौधे तैयार किए गए हैं। पौधों की देखरेख के लिए क्षेत्रीय वनाधिकारियों को खास जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विकसित करने के लिए स्थलों का चयन
वन विभाग की ओर से जिले में अटल, त्रिवेणी और ऑक्सीजन वन सहित अन्य वनों को विकसित करने की योजना है। प्रभागीय वनाधिकारी अमित सिंह ने बताया कि वनों को विकसित करने के लिए स्थलों का चयन किया जा रहा है। डीएफओ ने बताया कि बृहस्पतिवार को गोमती नदी के दियरा घाट और जयसिंहपुर में पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed