फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   People are getting injured every day due to Chinese made manjas.

Sultanpur News: चीन निर्मित मांझे से लोग आए दिन हो रहे घायल

Fri, 24 Oct 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 24 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
People are getting injured every day due to Chinese made manjas.
सुल्तानपुर। पतंग उड़ाते समय चीन निर्मित मांझे की चपेट में आने से आए दिन लोग घायल हो रहे हैं। इस पर रोक लगाने के लिए शुक्रवार को व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक और नगर कोतवाल को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह को दिए ज्ञापन में कहा कि शहर के गभड़िया, पयागीपुर और कुड़वार नाका ओवरब्रिज के आसपास लोग चीन निर्मित मांझे का उपयोग कर पतंग उड़ाते हैं। एक माह में करीब सात लोग अब तक चाइनीज मांझे से घायल हो चुके हैं। फल सब्जी व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहम्मद शमीम भी 15 दिन पहले चाइनीज मांझे से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

एसपी ने व्यापारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर शुभम बरनवाल, मेराज अहमद, रमेश जायसवाल, मोहम्मद नदीम, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed