फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Peaceful poll in Amethi

अमेठी में शांति पूर्ण रहा चौथा चरण

Thu, 29 Oct 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Thu, 29 Oct 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन

पंचायत चुनाव का चौथा और अंतिम चरण शांति पूर्ण संपन्न हो गया। अंतिम चरण में कुल 56.38 फीसदी मतदान हुआ। कुछ बूथों पर फर्जी मतदान डालने को लेकर उम्मीदवार समर्थकों के बीच नोकझोंक हुई लेकिन बूथ पर मौजूद फोर्स ने लोगों को मतदान स्थल से बाहर कर दिया। अधिकारी दिन भर पूरे क्षेत्र में भ्रमण करते रहे।

विज्ञापन


अमेठी तहसील क्षेत्र के चार ब्लॉक अमेठी, भादर, भेटुआ और संग्रामपुर क्षेत्र में पंचायत चुनाव का चौथा और अंतिम चरण शांति पूर्ण संपन्न हो गया। अंतिम चरण में कुल 56.38 मतदान हुआ। मौसम खराब होने से सुबह 11 बजे तक कई बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर 12  बजे तक मौसम साफ होने पर बूथों पर मतदाताओं की भीड़ जुटने लगी। कुछ बूथों पर फर्जी मतदान करने को लेकर उम्मीदवार समर्थकों में आपसी नोकझोंक के अलावा किसी प्रकार का विवाद नहीं हुआ।
विज्ञापन


सुबह से ही सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के बूथों का भ्रमण करते रहे। भेटुआ ब्लॉक के छह ऐसे बूथ जो सुलतानपुर जिले के थाना धम्मौर क्षेत्र में आते हैं वहां सुबह साढे़ नौ बजे तक फोर्स नहीं पहुंची। बावजूद इसके इन बूथों पर भी शांति पूर्ण ढंग से मतदान होता रहा। मामला संज्ञान में आते ही डीएम जगतराज त्रिपाठी के हस्तक्षेप पर दस बजे तक सभी बूथों पर सुलतानपुर जिले की फोर्स पहुंची। दोपहर 12 बजे संग्रामपुर के जरौटा बूथ पर किसी ने बूथ कैप्चरिंग की अफवाह फैला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे काबीना मंत्री

स्थानीय विधायक व भू-तत्व एवं खनिकर्म मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे पूरे परिवार के साथ मतदान करने महमूदपुर बूथ पहुंचे। परिवार के साथ बूथ पर पहुंचे मंत्री के पूरे परिवार ने कतार में लगकर मतदान किया। मतदान करने के बाद मीडिया से मुखातिब मंत्री ने कहा कि मतदान हर नागरिक का अधिकार है।

एसओ और सिपाही में नोकझोंक
ब्लॉक भादर के गांव दहियावां में बूथ संख्या 27 पर पीपरपुर एसओ जेपी यादव और बूथ पर ड्यूटी कर रहे सिपाही से नोकझोंक शुरू हो गई। दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ़ा कि मारपीट की नौबत आ गई। वहां मौजूद अन्य लोगों ने दोनों को शांत कराया।


नरैनी में फर्जी वोट डालने गए युवक की पिटाई
अमेठी के नरैनी बूथ पर उम्मीदवारों के एजेंटों ने फर्जी वोट डालने गए एक  युवक की पिटाई कर दी। वहां मौजूद फोर्स ने एजेंट के अलावा सभी को बूथ परिसर से बाहर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed