फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   PD seeks answers from all BDOs

पीडी ने जिले के सभी बीडीओ से मांगा जवाब

Fri, 27 Dec 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
PD seeks answers from all BDOs
अमेठी। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) तथा इंदिरा व लोहिया आवास की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने से नाराज पीडी ग्राम्य विकास ने जिले के सभी बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी की है।
विज्ञापन

संबंधित अधिकारियों से 15 दिन के अंदर नोटिस में उल्लिखित सभी बिंदुओं पर जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषजनक नहीं होनेे पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा व आवास योजना के कार्यों में संतोषजनक प्रगति नहीं होने तथा शासन की ओर लगातार रिमाइंडर मिलने से नाराज ग्राम्य विकास विभाग ने कड़ा रुख अख्तियार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास आशुतोष दुबे ने जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों को अलग-अलग बिंदुओं पर कारण बताओ नोटिस जारी की है। जारी नोटिस में अधिकारियों से मनरेगा में उपलब्ध धनराशि के सापेक्ष कितना प्रतिशत व्यय हुआ के अलावा कुल सृजित मानव दिवसों के सापेक्ष महिलाओं का प्रतिशत, अपूर्ण कार्यों का प्रतिशत का विवरण मांगा गया है।

संबंधित अधिकारियों को नोटिस मिलने के 15 दिन के अंदर समुचित जवाब देने को कहा गया है। परियोजना निदेशक ने समय सीमा में सभी बिंदुओं पर सूचना प्राप्त नहीं होने तथा जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। परियोजना निदेशक की ओर से जारी नोटिस सार्वजनिक होने के बाद विकास महकमे में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed