{"_id":"62321a6bb290440f032d9713","slug":"payment-sultanpur-news-lko621956435","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के पहले रसोइयों के खाते में आएगा तीन माह का मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के पहले रसोइयों के खाते में आएगा तीन माह का मानदेय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। मध्याह्न भोजन योजना में कार्यरत जिले के 6,097 रसोइयों को होली के पूर्व मानदेय दिया जाएगा। तीन माह के मानदेय भुगतान के लिए 49,78,750 रुपये स्वीकृत हुए हैं।
जिले में 2194 विद्यालय मध्याह्न भोजन योजना से आच्छादित हैं। विद्यालयों में 6,097 रसोइया कार्यरत हैं। इनको प्रतिमाह 1500 रुपये मानदेय के रूप में प्रदान किया जाता है। इन विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को अक्तूबर माह से मानदेय नहीं मिल पाया है। आर्थिक तंगी का सामना कर रहे रसोइयों की होली फीकी होने के आसार थे लेकिन विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद मानदेय का बजट मिल गया है। होली के पूर्व ही रसोइयों के खाते में तीन माह का मानदेय भुगतान किए जाने की तैयारी है।
खंड शिक्षाधिकारियों की ओर से उपलब्ध कराई गई सूचना के अनुसार अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर माह का मानदेय रसोइयों के व्यक्तिगत खातों में जल्द ही अंतरित किया जाएगा। जिला समन्वयक एमडीएम संदीप यादव ने बताया कि भुगतान के लिए कार्यवाही की जा रही है। जल्द ही रसोइयों के खाते में पैसा पहुंच जाएगा। शेष माह का बजट जल्द ही प्राप्त होगा। बजट मिलते ही बाकी बचे महीनों का भी मानदेय भुगतान कर दिया जाएगा।