{"_id":"613100278ebc3e266350f680","slug":"patients-increased-in-hospitals-due-to-viral-fever-sultanpur-news-lko593714511","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल फीवर के मरीजों से खचाखच भरे बेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल फीवर के मरीजों से खचाखच भरे बेड
विज्ञापन
11. सुल्तानपुर जिला अस्पताल में मरीजों की जांच करते फिजीशियन।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। बारिश के मौसम में सर्दी, खांसी, जुकाम और वायरल फीवर जैसी बीमारी लोगों को खूब परेशान कर रही हैं। उपचार के लिए बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। इससे सरकारी अस्पतालों में भीड़ बढ़ गई है। जिला अस्पताल के बेड मरीजों से भरे पड़े हैं।
कोरोना महामारी की वजह से लोग वायरल फीवर होने पर भी डर रहे हैं। दरअसल, कोरोना के कुछ लक्षण वायरल फीवर जैसे ही होते हैं, ऐसे में अधिकांश लोगों को भ्रम हो जाता है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के ओपीडी में 1313 मरीजों को चिकित्सकों ने देखा। इनमें अधिकांश वायरल फीवर से पीड़ित मिले।
जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती युवराज (2) पुत्र बृजलाल निवासी धम्मौर को बुधवार को खांसी और बुखार से पीड़ित होने पर परिवारीजनों ने भर्ती कराया है। आरोही (6) पुत्री श्याम नारायन कटावां कुड़वार को दो दिन से सांस लेने में तकलीफ होने के बाद पिता ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
आरोही को खांसी की भी तकलीफ है। सृष्टि (3) पुत्री विनोद जायसवाल निवासी बंधुआकलां को उसकी मां लेकर बृहस्पतिवार को ओपीडी में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश को दिखाने पहुंची थी। सृष्टि को बुखार है। तीन माह का अब्दुल रहमान पुत्र इरशाद निवासी नमक मंडी को सीने में जकड़न होने पर दादी उसे लेकर अस्पताल पहुंची थीं।
वायरल फीवर के लक्षण
मौसम में बदलाव के कारण हमारे शरीर में वायरल फीवर (बुखार) के लक्षण दिखने लगते हैं। थकान, खांसी, मांसपेशियों में दर्द, गले में खरास, सिर दर्द और ठंड लगने जैसे लक्षणों से वायरल फीवर को पहचाना जा सकता है। ये वायरल समस्याएं भी वायरस की वजह से ही होती हैं, लेकिन कोरोना के कुछ और भी सामान्य लक्षण हैं, जिससे उनकी पहचान की जा सकती है।
-डॉ. दिनेश कुमार (फोटो संख्या-17)
कोरोना के लक्षण
बुखार, सर्दी-खांसी, गले में खरास, थकान और ठंड लगने लक्षण कोरोना के भी हो सकते हैं, लेकिन इसके और भी कई सामान्य लक्षण हैं, जिसमें सूखी खांसी, स्वाद और गंध महसूस न होना, त्वचा पर चकत्ते होना, डायरिया आदि शामिल हैं। इन लक्षणों से कोरोना की पहचान की जा सकती है।
-डॉ. मनीष यादव (फोटो संख्या-18)
वायरल फीवर है या कोरोना, कैसे जानें
अगर आपदो हफ्ते में किसी ऐसी जगह से होकर आए हैं, जहां कोरोना बहुत फैला हुआ है या तेजी से फैल रहा है, तो आपको कोरोना की जांच जरूर करा लेनी चाहिए। इसके अलावा अगर आपदो हफ्तों में किसी कोरोना मरीज के संपर्क में आए हैं, तो आपको कोरोना हो सकता है। ऐसे में जांच जरूर कराएं। अगर ऐसी कोई बात नहीं है तो लक्षण दिखने पर परेशान होने की जरूरत नहीं है, बल्कि डॉक्टर की सलाह पर वायरल फीवर की दवा ले लें।
-सीएमएस डॉ. एससी कौशल (फोटो संख्या-20)
जिले में मिले डेंगू के दो मरीज
सुल्तानपुर। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एससी कौशल ने बताया कि बुधवार को ओपीडी में दिखाने पहुंचे निखिल (20) और कनकलता (42) की चिकित्सक की सलाह पर पैथोलॉजी में डेंगू की जांच कराई गई थी। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसके साथ ही अमेठी जिले के गंगौली निवासी अंकुश (15) पुत्र हीरालाल भी डेंगू से पॉजिटिव पाए जाने पर 31 अगस्त की रात से जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती है। सुल्तानपुर जिले के जो दो लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं, उनके स्थान का पता किया जा रहा है। चूंकि ओपीडी में दिखाने के बाद संबंधित मरीज पैथोलॉजी में सैंपल देकर घर चला गया है, लिहाजा पता नहीं चल पा रहा है।