फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Patients gathered in emergency, beds full, treatment on stretchers

Sultanpur News: इमरजेंसी में उमड़े मरीज, बेड फुल, स्ट्रेचर पर इलाज

Tue, 17 Sep 2024 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 17 Sep 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Patients gathered in emergency, beds full, treatment on stretchers
सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में स्ट्रेचर पर चल रहा मरीजों का इलाज
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सोमवार को करीब 600 मरीजों का इलाज किया गया, जिनमें 70 फीसदी बुखार से पीड़ित थे। गंभीर रूप से बीमार 20 रोगियों को भर्ती कर लिया गया। ओपीडी बंद होने से इमरजेंसी में मरीजों की भारी भीड़ रही। हालत यह रही कि स्ट्रेचर व फर्श पर लिटाकर मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन


मौसम में बदलाव के साथ ही बुखार के रोगियों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी बंद थी, जिसके चलते इमरजेंसी में रोगियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बेड कम पड़ गए तो घंटों मरीजों को टेबल पर ही लिटाए रखा गया। स्थिति यह रही कि एक स्ट्रेचर पर दो से तीन मरीजों को लिटाकर इलाज करना पड़ा। इसके अलावा इमरजेंसी वार्ड के बेड पर भी दो-दो मरीजों को लिटाया जा रहा है। इमरजेंसी वार्ड के 20 बेड के साथ ही पुरुष अस्पताल के 273 बेड भी फुल हैं। अस्पताल में अव्यवस्था देख कई तीमारदार अपने मरीजों को लेकर निजी अस्पताल चले गए।
विज्ञापन





रैपिड टेस्ट में डेंगू पॉजिटिव आए आठ रोगी
सोमवार को अलग-अलग सरकारी अस्पतालों में हुए रैपिड टेस्ट में आठ मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले। जिनके रक्त के नमूने एलाइजा जांच के लिए लैब भेजे गए। एलाइजा जांच के बाद ही स्वास्थ्य विभाग के अफसर मरीज को डेंगू होने की पुष्टि करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर कर रहीं जागरूक
सहायक मलेरिया अधिकारी डॉ. हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर डेंगू पनपने के कारणों से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपने घर व आसपास पानी एकत्र न होने दें। डेंगू के लक्षण दिखें तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच कराएं और चिकित्सक की सलाह से ही दवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed