फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Part of aeroplane found in field

धान के खेत में मिला हवाई  जहाज के संयंत्र का टुकड़ा

Sun, 27 Aug 2017 09:59 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 27 Aug 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
Part of aeroplane found in field
लोगों में कौतूहल - फोटो : अमर उजाला

खेरौना गांव में रविवार की शाम धान के खेत में हवाई जहाज के संयंत्र का टुकड़ा पाए जाने से सनसनी फैल गई। देखते ही देखते खेत में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पहुंची यूपी 100 ने पार्ट्स को खेत मालिक को अपने पास रखने की सलाह देते हुए चली गई। एक इंजीनियर ने बताया कि पार्ट्स हवाई जहाज के एग्जॉस्ट का ऊपरी हिस्सा है। 

विज्ञापन


अमेठी कोतवाली क्षेत्र के खेरौना गांव निवासी रामनरेश शुक्ल के खेत में रविवार की शाम मजदूर धान के खेत में काम कर रहे थे। तभी एक बड़ा और एक छोटा लोहे और अन्य धातु का टुकड़ा मिला। मजदूरों ने इसकी सूचना खेत मालिक रामनरेश को दी। सूचना के बाद वे खेत में पहुंच गए। इस दौरान अजीबोगरीब पार्ट्स को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ भी खेत में पहुंच गई। लोगों ने इसकी सूचना यूपी 100 को दी। सूचना के बाद पहुंची यूपी 100 ने पार्ट्स को रामनरेश को अपने पास ही रखने की बात कहकर वापस चली गई।
विज्ञापन


पार्ट्स की फोटो एचएएल के एक इंजीनियर के पास भेजी गई। इंजीनियर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह पार्ट्स छोटे हवाई जहाज का टूट कर गिरा पार्ट है। संभवत: एग्जॉस्ट के ऊपर का हिस्सा है। इंजीनियर की मानें तो यह पार्ट्स एचएएल कंपनी में बनने वाले हवाई जहाज के पार्ट्स का टुकड़ा नहीं है। दूसरी, तरफ पार्ट्स को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो रही है। इस बाबत प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी कुछ भी कहने से बचते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed