फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Pant Stadium defeated Sant Gadge

Sultanpur News: पंत स्टेडियम ने संत गाडगे को हराया

Mon, 11 Dec 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 11 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Pant Stadium defeated Sant Gadge
नमो कबड्डी में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। - संवाद
सुल्तानपुर। भाजपा किसान मोर्चा के संयोजन में गनपत सहाय पीजी कॉलेज के खेल मैदान में चल रही दो दिवसीय नमो कबड्डी प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। जीत का खिताब पंत स्टेडियम की टीम को मिला। पंत स्टेडियम की टीम ने 20-12 के अंतराल से संत गाडगे बाबा एकेडमी की टीम को पराजित किया। विजेता व उप विजेता टीम को आयोजक मंडल की ओर से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


शहर से सटे पयागीपुर स्थित गनपत सहाय पीजी काॅलेज परिसर में चल रही दो दिवसीय नमो कबड्डी प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। फाइनल मुकाबला पंत स्टेडियम और संत गाडगे बाबा एकेडमी के बीच खेला गया। पंत स्टेडियम की टीम के खिलाड़ियाें ने 20-12 के अंतराल से जीत दर्ज की। तीसरे स्थान के लिए सीताकुंड और नरायनपुर के बीच मुकाबला हुआ। इसमें सीताकुंड की टीम ने नरायनपुर की टीम को 18-13 के अंतराल से पराजित किया।
विज्ञापन


भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजनंदन सिंह व क्षेत्रीय मंत्री सुदामा पटेल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की व्यवस्था में अवधेश पांडेय व मनीष सिंह जुटे रहे। समाजसेवी पुलकित सिंह व ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार सिंह ने भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेता टीम पंत स्टेडियम को ट्राॅफी सहित शील्ड, मेडल व ट्रैक सूट देकर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा उप विजेता व तीसरा और चौथा स्थान पाने वाली टीम को भी शील्ड, मेडल व ट्रैकसूट देकर पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम संयोजक व किसान मोर्चा अध्यक्ष गोविंद तिवारी ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर विजय सिंह रघुवंशी, अनिल मिश्र, अशोक श्रीवास्तव, रूपेश शुक्ल, शिव मूर्ति पांडेय, सचिन अग्रहरि, डाॅ. सुभाष गौतम, सुरेंद्र मिश्र, प्रदीप यादव, शुभेंदु सिंह व पंकज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed