{"_id":"654a8b337dba9c4fbc0e0dc4","slug":"panic-in-the-markets-due-to-joint-team-raid-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-5112-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: संयुक्त टीम की छापेमारी से बाजारों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: संयुक्त टीम की छापेमारी से बाजारों में हड़कंप
Wed, 08 Nov 2023 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
मोतिगरपुर/जयसिंहपुर(सुल्तानपुर)। दीपावली पर्व को लेकर प्रशासन, पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र की बाजारों में मिठाई और पटाखों की दुकानों का निरीक्षण किया। एसडीएम जयसिंहपुर अरविंद कुमार यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्रा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार एवं सीओ प्रशांत सिंह ने शराब के ठेके, मिठाई की दुकानों, पटाखों व गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान 12 किलोग्राम खोया नष्ट कराने के साथ ही नमूना जांच को भेजा है। अधिकारियों के निरीक्षण से क्षेत्र में अफरा-तफरी मची रही। मंगलवार को संयुक्त टीम ने बगियागांव में मां भगवती जलपान गृह पर जांच की। निरीक्षण के दौरान फफूंद लगने की वजह से 12 किलोग्राम खोया नष्ट कराया। वहीं एक और लाट से खोया का नमूना भी लिया। विपुल ट्रेडिंग किराने की दुकान से काजू का नमूना लिया गया। बरौंसा के प्रेरणा रेस्टोरेंट से मिल्ककेक का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। एसडीएम ने अस्थाई गोआश्रय स्थल मलिकपुर बखरा, कांजी हाउस दियरा व सिरवारा की गोशाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि छोटी समस्याओं को दूर करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया है। एसडीएम ने अधिकारियों के साथ दियरा स्थित कबाड़ और पटाखे की दुकानों का भी निरीक्षण किया। सीओ जयसिंहपुर प्रशांत सिंह ने बताया कि मोतिगरपुर व दियरा में अंग्रेजी शराब के ठेकों पर स्टॉक व मिलावट की जांच की गई। इस मौके पर आबकारी निरीक्षक जयसिंहपुर महेंद्र वर्मा मौजूद रहे।