{"_id":"606357508ebc3e5903546a02","slug":"panchayat-secretary-suspended-for-not-providing-documents-sultanpur-news-lko571873742","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिलेख उपलब्ध न कराने पर पंचायत सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिलेख उपलब्ध न कराने पर पंचायत सचिव निलंबित
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जांच के दौरान पंचायत के अभिलेखों को उपलब्ध न कराने पर जिला पंचायतराज अधिकारी ने सचिव को निलंबित कर दिया।
प्रतापपुरकमैचा विकास खंड के अरजो ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में बरती गई अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक को जांच अधिकारी नामित किया था।
पंचायतराज कार्यालय के मुताबिक जिला विद्यालय निरीक्षक ने जांच के लिए पंचायत सचिव फैयाज खान से ग्राम पंचायत के अभिलेख मांगे थे। जांच अधिकारी की मांग के बाद भी सचिव फैयाज खान ने आय-व्यय समेत अन्य अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने सेक्रेटरी की ओर से अभिलेख नहीं दिए जाने की रिपोर्ट डीपीआरओ को दी। अभिलेख उपलब्ध नहीं कराने पर डीपीआरओ ने अरजो ग्रामपंचायत के सचिव फैयाज खान को निलंबित कर दिया। निलंबन के साथ ही सेक्रेटरी को लंभुआ विकास खंड से संबद्ध कर दिया है। डीपीआरओ ने प्रकरण की जांच एडीओ पंचायत लंभुआ को सौंपी है।