फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Panchayat elections depend on the decision of the High Court: Rajbhar

हाईकोर्ट के निर्णय पर टिका पंचायत चुनाव : राजभर

Tue, 28 Apr 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 28 Apr 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections depend on the decision of the High Court: Rajbhar
सुल्तानपुर। प्रदेश के पंचायतीराज व जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को पंचायत चुनाव हाईकोर्ट के निर्णय पर छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट का जो निर्णय होगा, उसी के अनुसार चुनाव कराया जाएगा। हाईकोर्ट पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने का आदेश देगा तो कार्यकाल बढ़ाया जाएगा। प्रशासक नियुक्त रखने के आदेश पर प्रशासकों को नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला पंचायत सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पंचायतीराज मंत्री ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल गिराकर कांग्रेस, सपा, टीएमसी सहित अन्य विपक्षी दलों ने देश की करोड़ों महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है। इससे विपक्षी दलों का महिलाओं के प्रति अपनाया जा रहा रवैया उजागर हो गया है।
विज्ञापन


उन्होंने शाहनवाज प्रकरण का हवाला देते हुए कहा कि विपक्षी दल यह नहीं चाहते कि विधानसभाओं व संसद में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का अधिकार मिले। इस वजह से परिसीमन का हवाला देते हुए विपक्षियों ने बिल के विरोध में मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी ने दलगत भावना से ऊपर उठकर सभी दलों से समर्थन मांगा था। इसके बाद विपक्षियों का महिला विरोधी चेहरा उजागर हुआ। गाजीपुर की घटना पर उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जातीय संघर्ष कराने का आरोप लगाया। इसके लिए वह जातीय भावनाएं भड़का रहे हैं।

उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा की ओर से तिकोनिया पार्क से निकाली गई जनाक्रोश रैली व कार्यक्रम में हिस्सा लिया। खुर्शीद क्लब सभागार में महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब महिलाओं को बराबरी का अधिकार देने की बात आती है, तो विपक्षी दल भ्रम और झूठ का सहारा लेकर उसे रोकने का प्रयास करते हैं।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह, विधायक विनोद सिंह, राजप्रसाद उपाध्याय, राजेश गौतम, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।


पूर्व महिला आयोग सदस्य सुमन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रवीन कुमार अग्रवाल, डॉ. संगीता श्रीवास्तव, डॉ. अनुराधा द्विवेदी, बबिता तिवारी व रेखा निषाद की मौजूदगी में महिलाओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर राहुल गांधी व अखिलेश यादव का पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed