{"_id":"4670be1e38a99833f989f3e349b04d4e","slug":"panchayat-election-on-670-booths-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"670 बूथों पर वोटिंग आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
670 बूथों पर वोटिंग आज
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Fri, 16 Oct 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत के तीसरे चरण के चुनाव के लिए शुक्रवार को ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियों को बूथों के लिए रवाना कर दिया गया। शनिवार को 10 डीडीसी व 265 बीडीसी पदों के लिए अखंडनगर, दोस्तपुर, कादीपुर व करौंदीकलां विकास खंड में वोट डाले जाएंगे। शाम को डीडीसी के 204 व बीडीसी के 1273 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो जाएगा। चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रशासन ने बूथों पर बड़ी संख्या में पुलिस एवं पीएसी तैनात की है। गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कठोर कार्रवाई का आदेश पुलिस को दिया है।
पंचायत के तीसरे चरण का चुनाव शनिवार को कराने के लिए शुक्रवार को ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया। शनिवार को तीसरे चरण में अखंडनगर, दोस्तपुर, कादीपुर व करौंदीकलां ब्लॉक में 10 जिला पंचायत सदस्यों एवं 265 क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्डों के लिए 670 बूथों पर सुबह सात बजे से वोट डाले जाएंगे। तीसरे चरण का मतदान कराने के लिए चारों ब्लॉकों पर शुक्रवार को पोलिंग पार्टियों को बूथों की ड्यूटी दी गई।
ड्यूटी आदेश के साथ ही पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन सामग्री, मतपत्र, मतदाता सूची व बैलेट बॉक्स उपलब्ध कराया गया। दोपहर बाद आरक्षित वाहनों से पोलिंग पार्टियों को बूथों के लिए रवाना किया गया। देर रात तक पोलिंग पार्टियों के बूथों पर पहुंचने की खबर सेक्टर मजिस्ट्रेट व अधिकारी लेते रहे। प्रशासन ने देर शाम ही सभी पोलिंग पार्टियों के बूथों पर पहुंचने का दावा किया है।
विज्ञापन
इंतजामों के बावजूद ब्लॉकों पर रही अव्यवस्था
पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए प्रशासन ने पिछले दो चुनावों की खामियों की समीक्षा कर उसमें सुधार का निर्देश दिया था। इसके बाद भी ब्लॉकों पर मतदान कर्मियों की भीड़ बढ़ते ही अव्यवस्था फैल गई। ज्यादा अव्यवस्था अखंडनगर व करौंदीकलां विकास खंड में रही। पोलिंग पार्टियों को ब्लॉकों पर बैठने एवं पानी के इंतजाम नाकाफी साबित हुए। अव्यवस्थाओं के बीच पोलिंग पार्टियों को दोपहर बाद बूथों के लिए रवाना कर दिया गया।