{"_id":"68a7779f6874c5677707d332","slug":"padyatra-will-be-taken-out-to-rename-sultanpur-as-kushbhavanpur-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-139290-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सुल्तानपुर का नाम कुशभवनपुर करने के लिए निकाली जाएगी पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सुल्तानपुर का नाम कुशभवनपुर करने के लिए निकाली जाएगी पदयात्रा
Fri, 22 Aug 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
सेमरी बाजार। जयसिंहपुर के कारिया बझना गांव में बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय भगवान परशुराम एकता समिति की हुई बैठक में सुल्तानपुर का नाम कुशभवनपुर करने के लिए 10 सितंबर को पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। पदयात्रा सुल्तानपुर से अयोध्या तक निकाली जाएगी। इसका नेतृत्व प्रदेश संगठन मंत्री सौरभ मिश्र विनम्र करेंगे।
राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि मुगल शासनकाल में कुशभवनपुर का नाम बदलकर सुल्तानपुर कर दिया गया था। राष्ट्रीय प्रवक्ता सूर्य प्रकाश पाठक ने बताया कि पदयात्रा में गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग भी उठाई जाएगी। संचालन प्रदेश मंत्री ऋषभदेव शुक्ला ने किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार तिवारी, जिलाध्यक्ष रवि शंकर पांडेय, सौरभ मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।