{"_id":"6206a59dd892c153d642404b","slug":"oxegen-plant-sultanpur-news-lko6174125130","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्टर में खराबी से बंद हुआ जिला अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्टर में खराबी से बंद हुआ जिला अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बंद पड़ा प्लांट।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिला अस्पताल में पीएम केयर फंड से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट फिल्टर में खराबी से बंद हो गया है। अस्पताल प्रशासन ने संबंधित विभाग को पत्र लिखा है। ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने में तीन से चार दिन का समय लग सकता है। फिलहाल अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है।
कोरोना की पहली और दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से कई लोगों की मौत हो गई थी। इसे देखते हुए पीएम केयर फंड से जिले में सात ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं। जिला अस्पताल में स्थापित किए गए ऑक्सीजन प्लांट में बुधवार को अचानक खराबी आ गई थी। प्लांट चलाने वाले कर्मियों ने जांच के बाद बताया कि इसका फिल्टर खराब है। कर्मियों ने इसकी सूचना सीएमएस डॉ. एससी कौशल को दी। सीएमएस ने ऑक्सीजन प्लांट को दुरुस्त करने के लिए डीआरडीओ को पत्र लिखकर और फोन से सूचना दी है। सीएमएस ने बताया कि संबंधित अधिकारियों से बात की गई है। तीन से चार दिन में प्लांट शुरू हो जाएगा। फिलहाल जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है।
जिले में स्थापित सात ऑक्सीजन प्लांटों की क्षमता के हिसाब से समय-समय पर सर्विसिंग होती है। जिला अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट की तीन हजार घंटे चलने के बाद सर्विसिंग होनी चाहिए। तीन हजार घंटे चलने के बाद भी प्लांट की सर्विसिंग नहीं हुई है।