फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   out-of-control truck rams into tea stall in Sultanpur two people died three seriously injured

Sultanpur News: चाय की दुकान में घुसा बेकाबू ट्रक, दुकानदार सहित दो की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल

Thu, 18 Dec 2025 01:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Dec 2025 01:30 PM IST
सार

सुल्तानपुर में बेकाबू ट्रक चाय की दुकान में घुस गया। हादसे में दुकानदार सहित दो की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आगे पढ़ें पूरी जानकारी....

विज्ञापन
out-of-control truck rams into tea stall in Sultanpur two people died three seriously injured
चाय की दुकान में घुसा बेकाबू ट्रक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के सुल्तानपुर में बृहस्पतिवार सुबह करीब 7 बजे अनियंत्रित ट्रक चाय की दुकान में घुस गया। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


हादसा लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कुर्मियाने बाजार में हुआ। इस दुर्घटना में दुकान पर मौजूद रामपुर कुर्मियाने निवासी रोहित (25), ट्रक चालक शुभम सिंह (34) निवासी हैदरगंज, अयोध्या की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, दुकान में मौजूद रोहित की मां राजकुमारी (50), रामपुर निवासी श्रीराम (55) व रामपुर कुर्मियाने निवासी नंदू (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


दुर्घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक को दुकान से बाहर निकलवाया। गैस कटर से ट्रक के कुछ हिस्सों को काटने के बाद उसमें फंसे चालक के शव को बाहर निकाला गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संदीप राय ने बताया कि घायलों को लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed