फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Opposed the India-US trade deal

Sultanpur News: भारत-अमेरिका ट्रेड डील का किया विरोध

Sun, 15 Feb 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 15 Feb 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Opposed the India-US trade deal
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के पदा​धिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत-पार्टी
सुल्तानपुर। भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के विरोध में शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर ट्रेड डील की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। इस बीच पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति जैन को सौंपा गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र के नेतृत्व में कार्यकर्ता तिकोनिया पार्क में एकत्र हुए, यहां से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोलाल्ड ट्रंप और मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाए। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने अमेरिका के सामने नतमस्तक होकर देश के सम्मान और किसानों के रोजगार को खतरे में डाल दिया है। कलेक्ट्रेट गेट पर कार्यकर्ताओं ने ट्रेड डील की प्रतियां जलाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला महासचिव रामबिलास तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता वंशराज दुबे, मो. अख्तर, शोहरत अली, बृजेश प्रजापति, रौनक सिंह, बृजेश सिंह, धर्मराज सिंह, भास्कर देव मिश्र, राकेश सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed