फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Operation of Janata Express will be canceled for 90 days

90 दिन निरस्त रहेगा जनता एक्सप्रेस का संचालन

Tue, 12 Nov 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Operation of Janata Express will be canceled for 90 days
अमेठी। लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर प्रतिदिन संचालित अप/डाउन जनता एक्सप्रेस का संचालन विभाग ने मंगलवार से 90 दिन के लिए निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

विभाग की ओर जारी आदेश में देहरादून स्टेशन के साथ ही ट्रैक मरम्मत के लिए जारी ब्लॉक को निरस्तीकरण का कारण बताया गया है। ट्रेन के निरस्त होने से आरक्षित के साथ ही साधारण टिकट पर वाराणसी-देहरादून के साथ अन्य स्टेशनों तक की यात्रा करने वालों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
गौरीगंज रेलवे स्टेशन के साथ ही लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर प्रतिदिन संचालित वाराणसी-देहरादून अप/डाउन जनता एक्सप्रेस का संचालन विभाग ने मंगलवार से 90 दिन के लिए निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

पिछले चार दिन से अचानक ट्रेन निरस्त करने के बाद मंगलवार को विभाग की ओर जारी आदेश में देहरादून रेलवे स्टेशन के साथ ट्रैक मरम्मत के लिए जारी ब्लॉक को निरस्तीकरण का कारण बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग का आदेश सार्वजनिक होने के बाद मंगलवार को विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों में हड़कंप मच गया। आरक्षित टिकट के साथ ही साधारण टिकट या यात्रा करने वाले यात्रियों ने टिकट के साथ ही यात्रा निरस्त करने को मजबूर होना पड़ा तो आवश्यक कार्य से निकले यात्रियों को निजी वाहन का साहरा लेना पड़ा।
इतना ही नहीं 90 दिन तक जारी आरक्षित टिकट निरस्त करने के साथ साधारण टिकट की बिक्री नहीं होने पर विभाग को आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ेगा। स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने वाराणसी-देहरादून अप/डाउन जनता एक्सप्रेस का संचालन मंगलवार से 90 दिन तक निरस्त रहने की पुष्टि की है।
लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर सभी स्टेशनों पर ठहराव के साथ प्रयाग जाने वाले लखनऊ-प्रयाग अप/डाउन पैसेजर का संचालन मंगलवार को भी विभाग ने अचानक निरस्त कर दिया।

पिछले चार दिन से ट्रेन निरस्त होने से जहां ट्रैक के छोटे स्टेशन के यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है वहीं मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा पर प्रयाग गंगा स्नान करने जाने वाले यात्रियों को विभाग के आदेश से निराश होना पड़ा। यात्रियों को निजी वाहन से रवाना होना पड़ा। विभाग को भी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed