फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Operation of 60 tube wells stalled, farmers upset

Sultanpur News: 60 नलकूपों का संचालन ठप, किसान परेशान

Fri, 16 Jun 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 16 Jun 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Operation of 60 tube wells stalled, farmers upset
दोस्तपुर स्थित बंद पड़ा राजकीय नलकूप। (संवाद)
सुल्तानपुर। भीषण गर्मी में नहरों में पानी नहीं है। ऐसे में सिंचाई का सबसे बड़ा विकल्प राजकीय नलकूप हैं। विभागीय लापरवाही के चलते नलकूपों का संचालन नहीं हो पा रहा है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। उधर, जलस्तर घटने से कई नलकूपों ने पानी छोड़ दिया है। लौकी, नेनुआ, तोरई, कद्दू, भिंडी, मिर्चा की फसल व धान की नर्सरी तैयार करने के लिए किसानों को भारी परेशानी हो रही है। जिले में स्थापित लगभग 480 नलकूपों में से करीब 60 से अधिक राजकीय नलकूप संचालित नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन


लंभुआ विकासखंड में 32 राजकीय नलकूप स्थापित हैं। इनमें से पांच नलकूप खराब हैं। मानपुर, मदनपुर, लोटिया, मकसूदन, बड़ागांव का नलकूप बंद होने से यहां सिंचाई नहीं हो पा रही हैं। ग्रामसभा मदनपुर पनियार में दिसंबर से सरकारी ट्यूबवेल खराब है। आरोप है कि मदनपुर का ऑपरेटर निजी दुकान का संचालन कर रहा है जिससे नलकूप के संचालन पर कोई ध्यान नहीं है। अवर अभियंता दीनदयाल प्रजापति ने बताया कि जल्द ही बंद पड़े नलकूप संचालित कराए जाएंगे।
विज्ञापन


बल्दीराय क्षेत्र के जरई कला का राजकीय नलकूप लगभग एक साल से बंद पड़ा है। इससे गौहनिया, जरईकला, हलियापुर के लगभग 150 किसानों को फसल की सिंचाई करने में दिक्कत हो रही है। मजबूरी में निजी नलकूपों से सिंचाई करनी पड़ रही है। बल्दीराय के राजकीय नलकूप खंड के अवर अभियंता राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि बल्दीराय में 42 नलकूप चालू हालत में है। बाकी चार नलकूप खराब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जयसिंहपुर कस्बा स्थित 72 एसजी राजकीय नलकूप लगभग एक वर्ष से यांत्रिक दोष के चलते खराब पड़ा है। जयसिंहपुर, बगियागांव, बरसोमा, नथईपुर, डोमनपुर समेत लगभग 15 गांवों के खेतों की सिंचाई का यही एक मात्र साधन है। यहां मजबूरी में लोग प्राइवेट नलकूपों से महंगे दर पर सिंचाई करने को मजबूर हैं। कुछ लोगों ने पानी के अभाव में खेत को खाली छोड़ दिया है।


दोस्तपुर कस्बा क्षेत्र के रामलीला मेला मैदान के पास राजकीय नलकूप कई वर्षो से बंद पड़ा है। इससे शाहपुर, सराय समोखपुर, वल्लीपुर व शाहपुर दोस्तपुर आदि गांवों के किसानों को खेती के लिए पानी मिलता था। पंप ऑपरेटर राममूरत ने बताया कि नलकूप ने पानी देना बंद कर दिया है। किसान नन्हें, मोहन, मंहगू, आनंद प्रकाश, जियालाल व बरसातू ने इसकी शिकायत भी की है।



कुड़वार क्षेत्र स्थित राजकीय नलकूप 143 एसजी कई वर्षों से बंद पड़ा है। रीबोर न होने से करीब 500 बीघा भूमि की सिंचाई प्रभावित है। स्थानीय किसान प्राइवेट नलकूप के सहारे महंगे दर पर सिंचाई कर रहे हैं। कई किसान निजी नलकूप लगाकर फसल तैयार करते हैं। विभागीय स्तर पर राजकीय नलकूप को रीबोर कराने पर ध्यान नहीं दिया रहा है।




दूबेपुर विकास खंड क्षेत्र में कुल 73 राजकीय नलकूप हैं। मौजूदा समय में इनमें से 67 संचालित हैं जबकि छह नलकूप बिजली उपकरणों व मोटर में तकनीकी खामी के चलते बंद हैं। अमहट गांव में हवाई पट्टी के बगल में स्थित नलकूप कई वर्षों से ठप है। एक-एक ऑपरेटर पर चार से पांच ट्यूबवेल के संचालन की जिम्मेदारी है।





फेल हो चुके 28 नलकूप, कराए जाएंगे रीबोर
बढ़ती गर्मी से जलस्तर काफी गिर चुका है। इससे कई नलकूपों ने पानी देना छोड़ दिया है। शासन की ओर से फेल नलकूपों के संचालन के लिए स्वीकृत परियोजना में जिले के फेल हो चुके 28 नलकूपों का चयन प्रथम चरण में किया गया है। इन नलकूपों को रीबोर कराया जाएगा। इसके लिए जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।
- जगदीश कुमार, अधिशासी अभियंता, नलकूप निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed