फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   OPD doctors will see patients arriving in emergency

Sultanpur News: इमरजेंसी में पहुंचे मरीजों को देखेंगे ओपीडी के चिकित्सक

Sat, 06 May 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 06 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
OPD doctors will see patients arriving in emergency
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक अब मरीजों को बाहर से दवाएं नहीं लिख सकेंगे। कॉलेज प्रशासन ने इमरजेंसी से लेकर ओपीडी तक बाहर की दवाएं लिखने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही इमरजेंसी में पहुंचने वाले मरीजों को ओपीडी में बैठे चिकित्सकों को देखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन



जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने के बाद जिला पुरुष और जिला महिला अस्पताल इसमें मर्ज हो गया है। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक मरीजों को बाहर से दवाएं लिख रहे हैं। इसकी जानकारी मिलने पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने इसे गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन



उन्होंने आदेश जारी करते हुए चिकित्सकों द्वारा बाहर से दवाएं लिखे जाने पर रोक लगा दी है। इमरजेंसी में पहुंचने वाले मरीजों को ओपीडी जाने की जरूरत नहीं होगी। ओपीडी में बैठे चिकित्सक खुद इमरजेंसी कक्ष में पहुंचकर मरीज का इलाज करेंगे। प्राचार्य के आदेश से चिकित्सकों में खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन





ओपीडी के चिकित्सक खुद जाएंगे इमरजेंसी कक्ष
जो भी मरीज मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचेगा, उसे वहीं पर तब तक भर्ती किया जाएगा, जब तक कि उसकी स्थिति सामान्य न हो जाए। ओपीडी के चिकित्सक खुद इमरजेंसी कक्ष में पहुंचकर उसका इलाज करेंगे। पूरे मामले की मॉनिटरिंग की जाएगी।
-डॉ. सलिल श्रीवास्तव, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed