{"_id":"6a6e430fcacb4b1cde094687","slug":"online-nominations-for-the-inspire-award-have-begun-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-161829-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: इंस्पायर अवाॅर्ड के लिए शुरू हुआ ऑनलाइन नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: इंस्पायर अवाॅर्ड के लिए शुरू हुआ ऑनलाइन नामांकन
Sun, 02 Aug 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना के लिए ऑनलाइन नामांकन शुरू किया है। यह योजना वर्ष 2026-27 के लिए है, जिसका उद्देश्य प्रतिभाशाली स्कूली विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक विचारों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।
जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह ने सभी राजकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को अधिक से अधिक विद्यार्थियों का इस योजना में नामांकन कराने के निर्देश दिए हैं। ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया 15 सितंबर तक चलेगी। कक्षा छह से 12 तक के छात्र-छात्राएं अपने मौलिक और तकनीकी नवाचार विचार प्रस्तुत करने के पात्र होंगे।
पंजीकृत विद्यालयों को अपने स्कूल से चयनित शीर्ष पांच सर्वश्रेष्ठ नवाचारी विचारों को ईमेल या वेब पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। नामांकित विद्यार्थियों के बैंक पासबुक के अनुसार नाम, बैंक खाता संख्या और आईएफएससी कोड की गहन जांच के बाद ही डाटा पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे।
विज्ञापन
योजना का करना होगा प्रचार प्रसार विद्यालयों को प्रार्थना सभा, नोटिस बोर्ड और शिक्षकों के माध्यम से योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करना होगा। प्रत्येक स्कूल परिसर में एक आइडिया बॉक्स रखा जाएगा, जहां छात्र अपने नवीन तकनीकी विचारों का संक्षिप्त विवरण लिखकर जमा कर सकेंगे।
स्कूल स्तर पर सामाजिक उपयोगिता, नवीनता और पर्यावरण-अनुकूलता के मानकों पर शीर्ष पांच विचारों का चयन किया जाएगा। मौलिकता सुनिश्चित करने के लिए इंटरनेट के जरिये विचारों की जांच की जाएगी, जिससे पहले से जमा की गई प्रविष्टियों का दोहराव न हो।
विद्यार्थियों को विज्ञान क्लब, गणित क्लब, मेंटॉर शिक्षकों, इको क्लब और जिला विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे वे सामाजिक आवश्यकताओं, पर्यावरण मित्रता और कम लागत वाली तकनीक पर आधारित नवाचार विकसित कर सकें।