फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   One nominated, 10 people took papers

Sultanpur News: एक ने किया नामांकन, 10 लोगों ने लिए पर्चे

Wed, 01 May 2024 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 01 May 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
One nominated, 10 people took papers
सुल्तानपुर। नाम निर्देशन के दूसरे दिन मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं, शाम तक भाजपा प्रत्याशी समेत 10 ने 22 सेट नाम निर्देशन पत्र लिए। बुधवार से नामांकन अधिक होने के आसार हैं।
विज्ञापन



संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी से जयप्रकाश ने एक सेट में नामांकन पत्र भरा। जिला निर्वाचन अधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने अवलोकन के बाद उनका पर्चा जमा किया। भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी के लिए चार सेट पर्चा लिए गए। इसके साथ ही मौलिक अधिकार पार्टी के रामजी विश्वकर्मा ने एक सेट, सपा के सुशील कुमार ने एक, सपा के भीम प्रसाद निषाद ने दो और सपा के ही संतोष कुमार ने तीन सेट नामांकन पत्र लिए।
विज्ञापन


आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी की कुमारी उर्मिला तिवारी ने दो, निर्दलीय में रमेश कुमार ने दो, अशोक कुमार उपाध्याय ने एक, शंकरदीन क्रांतिकारी ने चार, विश्वनाथ ने दो सेट में नामांकन पत्र लिए। इस तरह दूसरे दिन 10 ने 22 पर्चे लिए गए। पहले व दूसरे दिन को मिलाकर अभी तक सपा, बसपा व भाजपा समेत 23 लोगों ने 44 नामांकन पत्र लिए हैं। इसमें एक दाखिल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन को लेकर दूसरे दिन भी कलेक्ट्रेट सुरक्षा घेरे में रहा। गेट पर छानबीन के बाद ही नाम निर्देशन पत्र लेने के लिए पहुंचने वालों को प्रवेश दिया गया। बुधवार को भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। उनके नामांकन में भीड़ जुटने के आसार हैं। एडीएमई गौरव शुक्ल ने बताया कि दूसरे दिन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed